Placeholder canvas

रवि शास्त्री ने की महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ, बताया सीमित ओवर क्रिकेट का महान कप्तान

भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अर्न्तराष्ट्रीयक्रिकटे से संन्यास ले लिए हैं, लेकिन आज भी उनकी अहमियत की हर कोई तारीफ करता है। हाल ही में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी महेंद्र सिंह धोनी के तारीफों के पूल बांध दिए।

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने फैनकोड से बातचीत में कहा, धोनी सीमित ओवर फॉर्मेट में अब तक के सबसे महान कप्तान हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड देखिए। उसने क्या नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो विश्व कप। सीमित ओवर फॉर्मेट क्रिकेट की बात करें तो उनके करीब कोई नहीं है। वह सबसे महान है। किंग कांग, आप उसे उस अंदाज में बुला सकते हैं।

MS Dhoni 3

अपनी बात को जारी रखते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी का शांत व्यवहार और स्थिति पर मजबूत नियंत्रण उन्हें दूसरे कप्तानों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा, ‘जब आप धोनी को एक टीम की कप्तानी करते हुए देखते हैं, और आप चेन्नई सुपर किंग्स को मैदान में उतरते देखते हैं, तो आप आश्वस्त रहते हैं, आपको लगता है कि स्थिति नियंत्रण में है और सब कुछ शांत है। दूसरी टीम भले ही छक्के या चौके लगा रही हो लेकिन आपको तब भी लगता है कि वो संयम और नियंत्रण में हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान बतौर कप्तान उन्होंने टीम इंडिया को 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में तीन बार ख़िताब और एक बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता है। धोनी न सिर्फ बतौर बल्लेबाज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया है।

बता दें कि धोनी को दुबई में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। वह कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम के लिए रणनीतियां बनाएंगे।