Placeholder canvas

जॉस बटलर और युजवेंद्र चहल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, RR vs KKR के बीच मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 30वें मुकाबलें में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उनके इन फॉर्म बल्लेबाज जॉस बटलर ने इस आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। वहीं शिमरन हेटम्यार ने अंत में कुछ तेज रन बना कर अपनी टीम का टोटल 217 रन पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले ही गेंद में अपना पहला विकेट गवां दिया। पर उसके बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर और एरोन फिंच ने एक अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को फ्रंट फूट में ला दिया। एरोन फिंच ने केवल 25 गेंदों पर  अर्धशतक लगाया।

वहीं श्रेयस अय्यर ने 85 रन की पारी खेली। पर अंत में युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत के करीब ला दिया। आखिर में उमेश यादव ने केकेआर की उम्मीदें बरकरार रखी। पर वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

RR vs KKR के बीच मैच में बने कुल 12 रिकार्ड्स, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

2. एरोन फिंच ने आज अपना 350वा टी20 मैच खेला।

3. जॉस बटलर आईपीएल 2022 में दो शतक लगाने वाले एक मात्र खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 375 रन बना लिए है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक भी आए है।

4. जॉस बटलर आईपीएल 2022 में 300 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

5. इस आईपीएल 2022 में अब तक:-

सर्वाधिक रन – जोस बटलर।
सर्वश्रेष्ठ औसत – जोस बटलर।
सर्वाधिक 50 के दशक – जोस बटलर।
सर्वाधिक शतक – जोस बटलर।
सर्वाधिक 4s – जोस बटलर।
सर्वाधिक छक्के – जोस बटलर।

6. देवदत्त पाडिकल ने आज आईपीएल ने अपने 100 रन पूरे कर लिए है।

7. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा टोटल (217) बनाया।

8. आंद्रे रसल को रवीचंद्र अश्विन ने आज गोल्डन डक पर आउट किया।

9. युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 की पहली हैट्रिक ली। वहीं ये उनकी भी आईपीएल में पहली हैट्रिक थी।

10. चहल ने आईपीएल 2022 का पहला और अपने आईपीएल कैरियर का भी पहला 5 विकेट हॉल लिया।

11. चहल ने आज अपने एक ही ओवर में 4 विकेट लिए।

12. युजवेंद्र चहल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 21वें खिलाड़ी बन गए है। वहीं वह ऐसा करने वाले राजस्थान रॉयल्स के पांचवे खिलाड़ी बन गए है।