Placeholder canvas

एमएस धोनी के इस बात की सीख से बदली ऋतुराज गायकवाड़ की किस्मत, एक ओवर में ठोक दिए 7 छक्के

ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। बीते दिन उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 159 गेंद पर नाबाद 220 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 16 छक्के भी जड़ दिए।

इतना ही नहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने स्पिनर गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के भी ठोक डाले, जो अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान भी है। बता दें, जिस ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने सात छक्के जड़े। उस ओवर में एक नो बॉल शामिल थी।

उत्तर प्रदेश के स्पिनर शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा बयान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि धोनी से एक शानदार चीज सीखी है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान राॅयल्स के बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्राॅफी में मचाया तहलका, 174 की पारी खेल ठोका टीम इंडिया का दरवाजा

ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया गुरू धोनी से क्या मिली सीख

एक ओवर में सात छक्के जड़ने पर ऋतुराज गायकवाड़ का कहना है कि, “जब टीम मुश्किल दौर से गुजर रही हो, तब भी महेंद्र सिंह धोनी उसी तरह का आचरण बनाए रखते हैं।”

धोनी का बेहद शांत व्यवहार 

आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, “महेंद्र सिंह धोनी के शांत व्यवहार जिस तरह से आईपीएल में CSK के बतौर कप्तान के रूप में दिखा। वो बेहद ही प्रभावित करने वाला है।”

ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “चाहें जीत मिले या हार, महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा सुनिश्चित किया कि टीम का माहौल शांत रहे। कई बार जब आप हारते रहते हैं, तो टीम के भीतर अलग-अलग ग्रुप बन जाते हैं, लेकिन CSK में ऐसा नहीं हुआ।”

“जब साल 2021 के आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को बुरी तरह से हार मिली थी तो उस समय के पल को याद करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘जब भी कोई मैच हारता है तो 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत रहता था, लेकिन माही भाई प्रेजेंटेशन से वापस आने के बाद हमें बताते थे। आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।”

ये भी पढ़ें-भारत के पास है महेंद्र सिंह धोनी की तरह छक्कों की बारिश करने वाला फिनिशर, फिर भी सेलेक्टर्स नहीं दे रहे मौका