Placeholder canvas

“आपने कड़ी मेहनत की…”, अर्जुन तेंदुलकर ने खेला IPL में पहला मैच तो पिता सचिन ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बीते दिन हुए एक हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराया। खास बात ये रही कि 185/6 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने ये लक्ष्य 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। केकेआर के लिए शतक लगाने वाले वेंकटेश अय्यर की पारी भी टीम के काम न आ सकी।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया आईपीएल डेब्यू

वहीं यह मुकाबला महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए खास रहा। दरअसल उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। बेटे के डेब्यू पर सचिन ने भावुक पोस्ट किया।

सचिन तेंदुलकर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर अर्जुन के लिए ट्वीट कर भावुक प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि, ”अर्जुन आपने आज एक क्रिकेटर के रूप में अपने सफर में एक बड़ा कदम लिया है। पिता होने के नाते मैं जानता हूं कि आप इस खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका यह हकदार है।

आपने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे इस बात का भरोसा है कि आप आगे भी ऐसा करते रहेंगे। यह एक सुखद यात्रा की शुरुआत है। मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।”

मुंबई इंडियंस और केकेआर मैच  में बने कुल 10 रिकॉर्ड

1. आईपीएल में एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक जीत

23 – मुंबई बनाम केकेआर*

20 – मुंबई बनाम सीएसके

20 – कोलकाता बनाम पीबीकेएस

19 – चेन्नई बनाम आरसीबी

2. वेंकटेश अय्यर ने आज केकेआर के लिए शतक बनाया। केकेआर के लिए एक शतक 15 साल बाद आया। इससे पहले आईपीएल के इनौग्राल सीजन में ब्रैंडम मैकुलम ने केकेआर के लिए आखिरी और पहला शतक लगाया था।

18 अप्रैल 2008: केकेआर के लिए पहला शतक (ब्रेंडन मैकुलम 158* बनाम आरसीबी)

16 अप्रैल, 2023: केकेआर के लिए अगला शतक (वेंकटेश अय्यर 104 बनाम मुंबई)

3. आईपीएल में सुनील नरेन का सबसे महंगा स्पेल – इकोनॉमी द्वारा:

2023 में 13.7 (3) बनाम एमआई (0/41)

2019 में 13 (2) बनाम पीबीकेएस (0/26)

2020 में 13 (2) बनाम डीसी (0/26)

2017 में 12.3 (3) बनाम SRH (0/37)

4. आईपीएल में MI के लिए सबसे तेज टीम 50 – ओवरों में:

2018 में 3.4 बनाम डीसी

2021 में 3.4 बनाम SRH

2014 में 3.5 बनाम आरआर

2017 में 3.5 बनाम पीबीकेएस

आज, 3.5 बनाम केकेआर

5. सुनील नैरेन द्वारा आईपीएल में एक ओवर में सर्वाधिक रन:

2013 में 23 बनाम पीबीकेएस

आज, 22 बनाम एमआई

2020 में 20 बनाम आरआर

2015 में 20 बनाम डीसी

6. MI के लिए डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज

डेनियल सैम्स – 2022 में 0/57 (4) बनाम डीसी

डुआन जानसेन – आज, 1/53 (4) बनाम केकेआर

राजगोपाल सतीश – 2010 में 1/51 (3) बनाम आरआर

कृष्ण संतोकी – 2/50 (4) बनाम आरआर 2014 में

7. आईपीएल में वेंकटेश अय्यर का सबसे तेज अर्धशतक:

आज, 23 बनाम एमआई

2021 में 25 बनाम एमआई

2023 में 26 बनाम जीटी

8. इशान किशन आईपीएल में 2000+ रन बनाने वाले 49वें खिलाड़ी बन गए हैं।

9. मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज अर्द्धशतक :-

16 गेंदें – ईशान किशन बनाम SRH, 2021

21 गेंदें – ड्वेन स्मिथ बनाम सीएसके, 2013

21 गेंद – ईशान किशन बनाम केकेआर, आज

23 गेंदें – सचिन तेंदुलकर बनाम डीसी, 2010

10. मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के :-

10 – एडम गिलक्रिस्ट (DEC) 2008 में

9 – वेंकटेश अय्यर (केकेआर) आज

8 – युसूफ पठान (आरआर) 2010 में

8 – आंद्रे रसेल (केकेआर) 2019 में