Placeholder canvas

15 छक्के ठोकने वाले धुरधंर को भारतीय चयनकर्ता कर रहे नजरअंदाज, वनडे में गौतम गंभीर की तरह बल्ले से मचा देता तूफान

अगर संजू सैमसन को सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को 2015 से लेकर अभी तक न के बराबर मौके मिले है।

ऋषभ पंत के चोटिल हो जाने के बावजूद उन्हें मौके नहीं दिए गए। उम्मीद थी कि ऋषभ की गेर मौजूदगी में ये स्टार खिलाड़ी चयनकर्ताओं की पहली पसंद होंगे पर ऐसा नहीं हुआ।

गौतम गंभीर की याद दिलाते है संजू सैमसन

गौतम गंभीर की याद दिलाने वाले इस खिलाड़ी को एक बार फिर नजरंदाज किया गया। गौतम गंभीर की ही तरह तेज गति से रन बनाने वाले ये खिलाड़ी ने जब जब भारतीय टीम मुश्किल में फसी है उसे मैच जीतवाया है।

वह गौतम गंभीर की ही तरह बिग मैच प्लेयर हैं। संजू भी उनकी तरह जहां आक्रामक रुख अपनाते है। वहीं समय आने पर गौतम की तरह ही संयम बरतना भी जानते है।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम ने IPL 2023 से पहले खेला तगड़ा दांव, किरॉन पोलार्ड जैसे बड़े बिग हिटर की टीम में हुई अचानक एंट्री

संजू सैमसन के आंकड़े, ओडीआई में बेहतरीन रहे है सैमसन

आपको बता दे संजू सैमसन ने भारत के लिए 2015 में डेब्यू किया था। तबसे लेकर आज तक वह भारत के लिए केवल 28 कैच खेल पाए है। जिसमें 11 ओडीआई और 17 टी20I हैं। ओडीआई में इस खिलाड़ी के आंकड़ों की बात करे तो उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी ऊपर का है। 66 की औसत से वह 330 रन बना चुके है।

वहीं टी 20I में उनका स्ट्राइक रेट 134 हैं। 20 को औसत से वह 17 मैच में 301 रन बना चुके है। वह ओडीआई में 11 मैच में 15 छक्के लगा चुके है। व्हाइट गेंद के इस बेहतरीन खिलाड़ी को बार बार इस तरह से नजरंदाज करना समझ से परे हैं।

आईपीएल में भी शानदार रहे है संजू सैमसन 

इसके अलावा आईपीएल में भी संजू सैमसन के आंकड़े लाजवाब है। कप्तान की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनके फॉर्म में कभी भी असर नही पड़ा। साल दर साल उनके आंकड़े अच्छे होते जा रहे है। 138 आईपीएल में उनके नाम 136 की स्ट्राइक रेट से 3526 रन हैं। जिसमें 17 अर्धशतक और 3 शतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- आज होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी ODI, बड़े बदलाव के साथ ऐसे नजर सकती टीम इंडिया की प्लेइंग 11