Placeholder canvas

दिल्ली में बुजुर्ग शख्स की ह’त्या; बेटा ले जाना चाहता था दुबई, लेकिन जाने से कर दिया मना

देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक 75 साल के बुजुर्ग की ह’त्या हुई है। वहीं जिस शख्स की ह’त्या हुई है उनका नाम के. पी. अग्रवाल है।

जानकारी के अनुसार, के.पी. अग्रवाल कई समय से लक्ष्मी नगर इलाके में अकेले रह रहे थे। वह सभा से जुड़े थे और सामाजिक कामों में काफी सक्रिय रहते थे और लोगों से उनकी अच्छी जान-पहचान भी थी। वहीं उनका एक बेटा और दो बेटियां थी और सभी की शादी हो चुकी है। उनका बेटा दुबई में अपने परिवार के साथ रहता है और उनकी एक बेटी रुचि अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में और दूसरी बेटी नेहा का परिवार बेंगलुरू में रहता है।

वहीं आठ साल पहले के पी. अग्रवाल की पत्नी की मौ’त हो गयी। जिसकी वजह से लक्ष्मी नगर इलाके में अग्रवाल अकेले ही रह रहे थे, हालांकि कुछ दिन पहले  के. पी. अग्रवाल के घर में उनकी ह’त्या कर दी गयी। जिसके बाद पुलिस को इस ह’त्या की खबर दी गयी। वहीं अब पुलिस इस ह’त्या की जाँच में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है।

delhi 1

के. पी. अग्रवाल के बेटी ने अपने पिता की ह’त्या को लेकर कहा कि उनके पिता का किसी से कोई झ’गड़ा नहीं था। उन्होंने ये भी बताया कि मेरा भाई तुषार उन्हें दुबई ले जाना चाहते थे, लेकिन वह राजी नहीं हुए थे। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने उनके ह’त्यारे छत के रास्ते घर में घुसे होंगे और ह’त्या-लू’टपाट कर सर्विस सेंटर के दरवाजे से बाहर निकल गए होंगे।

वहीं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल बंसल ने बताया कि के.पी. अग्रवाल काफी मिलनसार और सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शख्स थे। वह हमारे समाज के पदाधिकारी भी रहे। उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं रहा।