Placeholder canvas

तापसी और स्वारा को बी ग्रेड एक्ट्रेस बोलते हुए रंगोली ने साधा निशाना, लिखा- कंगना ने रोका वर्ना….

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों की छा गई है। हाल ही में कंगना रनौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बहुत ही जीत मिली है। लेकिन उस समय कंगना और बाकियों के बीच जो जुबानी जंग शुरू हुई वो लड़ाई रुकने का नाम ही नही ले रही है। पहले जहां इस पूरा मामले पर कंगना की तरफ से लगातार वीडियो और ट्वीट के जरिए से मुंहतोड़ जवाब आया करते थे। वहीं अब कंगना की ये जगह उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ले ही है। दरअसल हाल ही में एक बार फिर से कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखते हुए बॉलीवुड की फेमस और टॉप एक्ट्रेस को अपने आड़े हाथ लिया है।

बता दें कि रंगोली चंदेल के अनुसार अब BMC ने कंगना का ऑफिस तोड़ा था, तो उस समय तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने इस बात का बहुत ही ज्यादा मजाक बनाया था। ऐसे में अब जब कंगना अपना ये केस कोर्ट में जीत चुकी है। तो रंगोली ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को आड़े हाथ लेते हुए अपनी सारी भड़ास निकाली है। इसी के साथ रंगोली ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को एक बार फिर से बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया है।

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर अपना गुस्सा निकालते हुए रंगोली ने अपने पोस्ट में लिखा- “जिस समय हमारा परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा था, हम लोग अंदर से टुटे हुए थे। उस वक्त तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसी B ग्रेड एक्ट्रेस कंगना के ऑफिस टूटने का बहुत ही मजाक बना रही थी। और BMC की उस कार्यवही को सही बताया था। इस बात के लिए तो मैं इन लोगों को कोर्ट तक ला सकती हूं, लेकिन कंगना के कहने पर रुक गई। इन जैसे लोग कंगना के बारे में जो भी बाते करते हैं, उन सभी बातों पर आप सभी कभी भी विश्वास मत करना।”

अब रंगोली का ये पोस्ट पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। बता दें कि ये दूसरी बार है कि जब तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस बोला गया है। इसके पहले कंगना ने इन्हें बी ग्रेड एक्ट्रेस बोला था।