Placeholder canvas

IPL में खेल चुका 43 मैच, गेंद और बल्ले से मचा चुका कहर, अब केन विलियमसन की जगह काव्या मारन बना सकती है SRH का कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। नीलामी में भाग लेने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स खिलाड़ी एडम जांपा (Adam Zampa) पर बड़ा दांव खेल सकती है।

सनराइजर्स की टीम ने नीलामी से पहले अपने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को रिलीज करने का फैसला किया था। इस टीम ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन को बड़ी राशि में खरीदा था। लेकिन 2022 के सत्र बाद फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था।

सनराइजर्स की टीम को कप्तान के साथ ही एक स्पिन गेंदबाज की भी है जरूरत

आपको बताते चलें कि सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को भी रिलीज करने का फैसला किया था। ऐसे में अब इस फ्रेंचाइजी को साल 2023 के लिए एक नए कप्तान की तलाश भी है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के आधा दर्जन प्लेयर हो चुके चोटिल, अब एक और बड़ा खिलाड़ी टीम से बाहर

साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद को एक ऐसे स्पिन गेंदबाज की जरूरत है जो जरूरत के समय टीम के लिए विकेट निकाल सके।

सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी स्टोक्स और एडम जांपा को खरीदने के लिए खेलेगी बड़ा दांव

काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी इस बार की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को खरीदकर अपना कप्तान चुन सकती है।

यह खिलाड़ी टीम के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के अलावा गेंदबाजी करने में भी महारत हासिल किए हुए हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स के पास आईपीएल में 43 मैच खेलने का भी अनुभव है।

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज एडम जांपा किसी भी परिस्थितियों में टीम के लिए विकेट निकाल सकते हैं। ऐसे में काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी इन दो खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए पानी की तरह पैसे बहा सकती है।

एडम जांपा को अपने पाले में करने के लिए सनराइजर्स के अलावा यह टीमें भी हैं होड़ में

आईपीएल की मिनी नीलामी के दौरान सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी एडम जांपा को खरीदने के लिए बिल्कुल तत्पर दिखाई देगी। इस फ्रेंचाइजी के अलावा एडम जांपा को खरीदने के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स भी होड़ में शामिल है।

ये भी पढ़ें :आईपीएल 2023 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में खरीदेगी SRH, नंबर 2 खिलाड़ी को काव्या मारन बनाना चाहेंगी कप्तान