Placeholder canvas

सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, धोनी को पछाड़ हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान, रैना को भी पीछे छोड़ा

भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की है, हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिय को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते ही रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुकाबले के शुरुआत में टीम इंडिया 15 रन पर तीन विकेट गंवा कर संघर्ष कर रहे थी।

इस दौरान भारतीय टीम मुश्किलों में थी उस समय सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही तेज तरार बल्लेबाजी के साथ दबाव हटाना शुरू किया। पारी के पांचवें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर सिक्स जड़ दिया।

रांची में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड की टीम को प्रेशर में लाने का काम किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पहले कई चौके लगाए और उसके बाद उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेजा।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान धोनी का रिकॉर्ड टूटा हुआ स्टेडियम में भी मौजूद थे।

पारी का 40 वां रन बनाते ही ध्वस्त किया धोनी का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 98 मुकाबले खेलकर पचासी पारियों में 1617 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान 40वां रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दूसरी तरफ उन्होंने एमएस धोनी के अलावा सुरेश रैना को भी पीछे छोड़ा है।

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के बाद 6वें नंबर के बल्लेबाज ने उठाया जीत का बीड़ा, अंत तक डटा रहा, फिर भी नहीं दिला सका जीत

सुरेश रैना ने अपनी t20 इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर के दौरान 78 मुकाबले खेल कर छह छह पारियों में 1605 रन बनाए थे। t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मामले में सूर्य कुमार यादव पांचवी भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।

शिखर धवन को भी है पीछे छोड़ने का मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वह इस मुकाबले में अपना अर्धशतक नहीं लगा पाए। मगर 47 रनों की पारी के दौरान उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उनके विस्फोटक अंदाज को देखकर यही कहा जा सकता है कि वह जल्दी ही शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के नाम पर 1625 रन हो चुके हैं। शिखर धवन ने t20 क्रिकेट में 1759 बनाए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव शिखर धवन से बहुत पीछे नहीं है।

ये भी पढ़ें : “बात हार या जीत की नहीं होती..”, टीम इंडिया से बाहर होने पर शिखर धवन का आया पहला रिएक्शन