Placeholder canvas

T-20 World Cup 2022 का जारी हुआ शेड्यूल, जानिए किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

T-20 World Cup 2022: भारत इस साल 23 अक्टूबर को जाने माने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मैच के साथ अपने 2022 टी 20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। ICC ने शुक्रवार 21 दिसम्बर को 2022 टी 20 विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की है।

पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच (T-20 World Cup 2022)

images 33 5

वैश्विक टूर्नामेंट का आठवां संस्करण 16 अक्टूबर से शुरू होगा। सारे मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में खेले जाने है। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को MCG में खेला जाएगा। इस ICC इवेंट की शुरुआत गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़त से होगी। कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय टीमें 45 मैचों में एक दूसरे का सामना करेंगी।

भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे रोहित शर्मा

images 34 5

पिछले साल दिसंबर में टीम के पूर्णकालिक सीमित ओवरों के कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान होंगे। फिलहाल वह चोटिल है और रिकवर कर रहे है। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में, अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान (10 विकेट से) और न्यूजीलैंड (8 विकेट से) से शर्मनाक हार के बाद, टीम ग्रुप चरणों में बाहर हो गई थी।

पहली बार टी20 विश्व कप (T-20 World Cup) जीता था ऑस्ट्रेलिया

images 36 6

2021 टी 20 विश्व कप, जो मूल रूप से भारत में होना तय हुआ था। कोविड के कारण अक्टूबर / नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी20 विश्व कप अपने नाम कर इतिहास रचा था।

T-20 World Cup 2022 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप ए: श्रीलंका, नामीबिया, दो क्वालीफायर; ग्रुप बी: वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड, दो क्वालीफायर

सुपर 12 स्टेज

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ए1, बी2; ग्रुप 2: बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बी1, ए2

भारत के मैच

23 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड; अक्टूबर 27 : भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड; 30 अक्टूबर : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम; 2 नवंबर : भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल; 6 नवंबर : भारत बनाम ग्रुप बी विजेता, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड।