Placeholder canvas

भारत vs नीदरलैंड मैच में बने 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल तो रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

IND vs NED: भारत ने आज एकतरफा मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से मात दी। आज हुए मैच में भारत के तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार के बल्ले से हाफ सेंचुरी आई।

आज भारत के चार खिलाड़ियों अर्शदीप सिंह, रविचंद्र अश्विन, अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने दो दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद एक एक विकेट मिला। सूर्यकुमार को उनकी तूफानी पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब मिला।

IND vs NED के बीच मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, आईये डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. आज नीदरलैंड और भारत के खिलाफ पहला टी20I मैच हुआ।

2. सूर्यकुमार यादव के नाम अब एक कैलेंडर वर्ष में भारतीय द्वारा सबसे अधिक T20I 50+ स्कोर हैं। आज उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

अधिकतम 50+ स्कोर (पुरुष):
8 – 2022 में सूर्यकुमार यादव
7 – 2016 में विराट कोहली
7 – 2022 में विराट कोहली
6 – शिखर धवन 2018

3. सूर्यकुमार यादव एक ही वर्ष में 200+ स्ट्राइक-रेट पर 5 T20I पचास-प्लस स्कोर दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

65(31) बनाम वेस्टइंडीज
117(55) बनाम इंग्लैंड
68*(26) बनाम हांगकांग
61(22) बनाम दक्षिण अफ्रीका
51*(25) बनाम नीदरलैंड

4. टी 20I वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

5. रोहित शर्मा के नाम अब टी 20I वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के(34) हैं। आज उन्होंने युवराज सिंह (33) को पीछे छोड़ दिया हैं।

7. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सिर्फ 21 पारियों में 12 अर्धशतक लगाए हैं।

8. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा औसत
(न्यूनतम 500 रन)

89.9 – विराट कोहली*
44.6 – केविन पीटरसन
40.6 – जेपी डुमिनी
39.1 – एम जयवर्धने
37.7 – रोहित शर्मा

9. भुवनेश्वर कुमार एक T20I पारी में एक से अधिक बार मेडन ओवर फेंकने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

v संयुक्त अरब अमीरात 2016
V नीदरलैंड आज

10. 2022 में भारत ने टी20I में अपनी 25 वीं जीत दर्ज की।