Placeholder canvas

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, 10 चौके और 16 छक्के की मदद से जड़े 220 रन

महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच हुए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में आज ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले का आक्रोश देखने को मिला। जहां ऋतुराज ने एक ही ओवर में 7 छक्के लगाए।

वहीं उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया। जिसके चलते उनकी टीम ने 330 रन बनाए, उन्हें किसी और का साथ नहीं मिला वर्ना टीम आसानी से 400 रन भी बना सकती थी। आज हुए इस मैच में उन्होंने कुल 10 रिकॉर्ड बनाए। यहां तक की उन्होंने एक रिकॉर्ड में रोहित शर्मा की बराबरी तक कर ली हैं।

आइए डालते है ऋतुराज द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. आज टीम के खिलाड़ी द्वारा लिस्ट A में दोहरा शतक लगाने के बाद टीम का स्कोर सबसे कम रहा, आज ऋतुराज के दोहरे शतक के बावजूद महाराष्ट्र की टीम 330 रन बना पाई।

2. ऋतुराज गायकवाड़ आज विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। आज उन्होंने 16 छक्के लगाकर एन जगदीशन के हाल के 15 छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

3. ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट A मैच में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी, जो अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, आखिरी फैंस का सबसे ज्यादा चहेता

4. ऋतुराज ने आज उत्तरप्रदेश के खिलाफ एक ही ओवर में 43 रन बनाए। आज उन्होंने शिवा सिंह के 49वें ओवर में 43 रन बनाए।

5. ऋतुराज ने आज अपनी पारी की आखिरी 12 गेंदों पर 9 छक्के लगाए।

6. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए।

7. ऋतुराज गायकवाड़ ने आज लिस्ट A में एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के (16) लगाने में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली हैं।

8. विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले और इस साल के 8 पारियों में ऋतुराज ने 5 शतक और 1 दोहरा शतक लगा लिया हैं।

9. आज अपनी टीम के लिए ऋतुराज ने लगभग 75 प्रतिशत रन बनाए। उन्होंने 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। जबकि उनकी बाकी टीम ने 141 गेंदों पर केवल 96 रन बनाए।

10. आज की पारी के बाद ऋतुराज का लिस्ट A क्रिकेट में एवरेज लगभग 59 हो गया हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में ऐसी नजर आ सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, देखें लिस्ट