Placeholder canvas

IND vs AUS: खत्म हुआ 1204 दिनों का इंतजार, अहमदाबाद में विराट कोहली ने ठोका टेस्ट करियर का 28वां शतक

IND vs AUS: विराट कोहली ने आखिरकार 1204 दिन और 41 पारी के इंतजार के बाद टेस्ट में अपना शतक लगा ही लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए विराट को अपने शतक तक पहुंचने में 243 गेंद लगी।

तीन साल से भी अधिक समय बाद जड़ी टेस्ट सेंचुरी

विराट पिछले 40 महीने यानी की 3 साल से भी ज्यादा समय से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए थे। इस शतक से उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। टेस्ट क्रिकेट में ये उनका 28वा शतक हैं। विराट कोहली का इससे पहले आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में आया था।

ये भी पढ़ें- WPL 2023: यूपी की धमाकेदार जीत के बाद बदले प्वाइंट टेबल के सारे समीकरण, टाॅप 2 में शामिल ये दो टीमें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां शतक, अब केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे

आपको बता दे ये विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 8 वा शतक था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर की बराबरी कर लिया है अब वह केवल सचिन तेंदुलकर (11) से पीछे हैं।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर 75वां टेस्ट शतक जड़ा

विराट कोहली का ये 75 वा शतक था। रिटायर नहीं हुए खिलाड़ियों में वो सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर (100) है। विराट कोहली अगर इसी तरह से खेलते रहे तो वह आने वाले समय में सचिन का ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते है।

मैच की बात करे तो फिलहाल चौथे दिन भारत का स्कोर 400/5 है। क्रीज पर विराट कोहली और अक्षर पटेल मौजूद है। भारत फिलहाल एक बल्लेबाज कम के साथ खेल रही है क्योंकि श्रेयस अय्यर को फिलहाल बैक पेन के लिए स्कैन के लिए ले जाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कल के दिन शुभमन के बल्ले से शतक आया था। आज के एस भरत ने भी विराट कोहली का अच्छा साथ दिया। वह 88 गेंद पर 44 रन बना कर आउट हुए।

ये भी पढ़ें- चौथा टेस्ट डुबाएगा भारतीय टीम की लुटिया? श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच ने बदला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का समीकरण