Placeholder canvas

साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, देखें लिस्ट

COVID-19 के नए संस्करण Omicron की वजह से भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के भविष्य को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों बोर्ड – जो एक-दूसरे के लगातार संपर्क में हैं – ने दौरे को आगे स्थगित करने का फैसला किया है। बहुप्रतीक्षित दौरे के दौरान, भारत तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय खेलेगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट अब 26 दिसंबर से खेले जाने की सम्भावना है।

यह भारतीय टीम के लिए एक और मुश्किल और टाइट दौर रहेगा क्योंकि ओमिक्रॉन संस्करण के आने के कारण सख्त COVID प्रोटोकॉल होंगे। साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले पहले टेस्ट में भारत को एक नए टेस्ट उप कप्तान की भी तलाश होगी जो शायद रोहित शर्मा हो सकते है। माना जा रहा है कि अजिंक्य टीम के साथ साउथ अफ्रीका तो जायँगे लेकिन शायद ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो।

ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की। इस समय कुछ बड़े नाम टीम के साथ नहीं थे। उसके बावजूद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका दौरे में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी आदि की वापसी होगी।

रोहित शर्मा

images 2021 12 06T135533.362

रोहित शर्मा टेस्ट टीम में इस बार बतौर उपकप्तान खेलेंगे। अजिंक्या के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके टीम के प्लेइंग इलेवन में होने पर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में ये ज़िम्मेदारी रोहित को दी जाएगी।

केएल राहुल

images 2021 12 06T135545.008

चोटिल होने के कारण राहुल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। जिसके बदले मयंक को जगह मिली थी मयंक ने दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया इसके बावजूद प्लेइंग इलेवन में राहुल को ही जगह मिलने की संभावना है। हाल में राहुल और रोहित की जोड़ी ने एकदिवसीय और टी 20 मैचों में कमाल किया हैं।

विराट कोहली 

images 2021 12 06T135558.218

दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई विराट कोहली करेंगे। विराट की कप्तानी में भारत का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है। हालाँकि, विराट का बल्ले से फॉर्म अच्छा नहीं है। उन्होंने 2021 में 10 मैच खेले हैं और 28 की औसत से केवल 458 रन ही बना पाए हैं।

चेतश्वर पुजारा

images 2021 12 06T135608.010

हाल फिलहाल में चेतश्वर का फॉर्म अच्छा नहीं रह है। पर टेस्ट क्रिकेट में चेतश्वर एक जाना हुआ नाम हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में वह हल्के फॉर्म में नज़र आये। उन्होंने 47 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका दौरे में वह अपना फॉर्म वापिस पाना चाहेंगे।

श्रेयस अय्यर

7djb6if8 shreyas

श्रेयस ने शानदार डेब्यू कर के टीम में अपने जगह पक्की की थी। टीम में उन्हें विराट के बदले रखा गया था। पर विराट के आने के बाद भी उनकी जगह बनी रही और अजिंक्य को टीम से बाहर किया गया। उनका भी प्लेइंग इलेवन में होना तय है।

ऋषभ पंत

images 2021 12 06T135619.317

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को खिलाया जायेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋषभ को आराम दिया गया था। पर साउथ अफ्रीका दौरे में उनका प्लेइंग इलेवन में होना तय है।

रविचंद्र अश्विन

images 2021 12 06T135650.171

विश्व कप से ही अश्विन बहुत अच्छी फॉर्म में है। उन्होंने टीम को लगातार अंतराल में विकेट दिलाने में मदद की है। इस कैलेंडर साल में अश्विन 50 विकेट ले चुके है। ऐसा कारनामा उन्होंने चौथी बार किया हैं। एक स्पिनर की तौर पर उनका पहले टेस्ट में होना तय हैं।

अक्षर पटेल

images 2021 12 06T135700.722

अक्षर पटेल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक पारी में 5 से अधिक विकेट लिए। साथ ही बल्ले से  उन्होंने कुछ अच्छी परियां भी खेली ऐसे में हो सकता है कि टीम मैनजमेंट रविन्द्र जडेजा के बदले उन्हें मौका दे।

जसप्रीत बुमराह

images 2021 12 06T135709.449

जसप्रीत बुमराह को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था। साउथ अफ्रीका दौरे के साथ ही उनकी टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय है। बुमराह भारतीय टीम के पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे।

मोहम्मद शमी

images 2021 12 06T135720.036

इससे पहले जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका टेस्ट दौरे में गई थी तब शमी हाईएस्ट विकेट टेकर के तौर पर उभरे थे। उन्होंने 3 मैच में 15 विकेट लिए थे। उनको भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था। उनका भी प्लेइंग इलेवन में होना तय है।

मोहम्मद सिराज

images 2021 12 06T135729.563

सिराज को दूसरे टेस्ट में इशांत के बदले जगह मिली थी जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और पहली पारी में न्यूजीलैंड की टॉप आर्डर की कमर तोड़ दी थी। सिराज विराट के पसंदीदा खिलाड़ी में से एक है। जिसके चलते उनका टीम में होना लगभग तय है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्र अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज