Placeholder canvas

टीम इंडिया के लिए क्यों बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं Hardik Pandya, जानिए तीन बड़ी वजह

जबसे गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का खिताब जीता है, लोगों ने Hardik Pandya के कप्तानी की बहुत प्रशंसा की है। आने वाले समय में वह भारत का नेतृत्व भी करते हुए भी नज़र आ सकते है।

टीम इंडिया के लिए क्यों बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं Hardik Pandya, जानते है तीन बड़ी वजह

1. खुद लेते हैं जिम्मेदारी

images 5 15

आईपीएल 2022 के दौरान देखने को मिला कि जब जब गुजरात टाइटंस की टीम मुश्किल में आई Hardik Pandya ने अच्छा प्रदर्शन किया, चाहे गेंद से हो चाहे बल्ले से या फिर फील्डिंग में।

Hardik Pandya हमेशा आगे से अपने टीम को लीड करते नज़र आए। ऐसे में अगर हार्दिक को भारतीय टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है तो वह वहां भी मुश्किल समय में टीम की जिम्मीदारी अच्छे से उठा सकते है।

2. कप्तान बनने के बाद निखरा है खेल

Hardik Pandya

Hardik Pandya का फॉर्म पिछले कुछ समय से समय से चिंता का विषय बना हुआ था। सभी जानते है कि हार्दिक भारतीय टी20 स्क्वाड के कितने महत्वपूर्ण सदस्य है। उनका चलना टीम के लिए बहुत जरूरी होता है।

जबसे Hardik Pandya को आईपीएल टीम की जिम्मेदारी दी गई उनका खेल काफी निखरा है। वह अब और जिम्मेदारी लेते हुए खेलते नज़र आए। अगर कप्तानी से उनके खेल में निखार आता है तो उनको कैप्टन बनाना एक अच्छा निर्णय हो सकता है। हार्दिक ने इस सीजन में अपने पिछले सभी आईपीएल सीजन से ज्यादा रन बनाए। साथ ही 8 विकेट भी हासिल किए।

3. सही समय पर करते है सही खिलाड़ी का इस्तेमाल

images 7 10

Hardik Pandya ने पूरे आईपीएल के दौरान हर समय सही खिलाड़ी का इस्तेमाल किया है, चाहे गेंदबाजी में बदलाव हो या बल्लेबाजी क्रम, हर समय उन्होंने विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा, ये ही कारण है कि गुजरात की टीम न केवल टेबल टॉपर्स रहें बल्कि आईपीएल विजेता भी।

माइकल वॉन और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों का भी मानना है कि आने वाले समय में वह टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए दिख सकते है।

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऐसे हो सकती है 15 सदस्यीय भारतीय टीम, देखें संभावित लिस्ट