Placeholder canvas

Women`s Asia Cup 2022: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 7वीं बार बनी एशिया कप चैंपियन

Women`s Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने महिला वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से करारी मात दे दी है। इसी के साथ टीम इंडिया रिकॉर्ड सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है।

वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने आयी श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रही और भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से पस्त नजर आयी। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट पर सिर्फ 65 रनों पर ही रोक दिया।  टीम इंडिया की तरफ से रेनुका सिंह ने दमदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए।

इस दौरान उन्होंने महज 5 रन दिए। इसके अलावा राजेश्वरी और स्नेह राणा के खाते में दो दो विकेट आए। बात अगर श्रीलंका की बल्लेबाजी की करें तो ओशांदी राणासिंघे के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का भी अंक नहीं पार कर सका।

स्मृति मंधाना ने बल्ले से मचाया धमाल

66 रनों के मिले छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले पांच ओवर में ही शैफाली वर्मा और जेमीमा रोड्रिक्स के विकेट खो दिए, हालांकि इसके बाद स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत दिला दी। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदो में ही अर्धशतक जड़ दिया। स्मृति ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

टीम इंडिया ने मिले 66 रनों के लक्ष्य को 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से मंधाना ने सिक्स ठोककर भारत को एशिया का चैंपियन बना दिया। उन्होंने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए।

ये रही भारतीय महिला टीम:शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

ये रही श्रीलंका टीम: चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।