Placeholder canvas

वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा नजर आ सकता है भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम, रोहित शर्मा के साथ ये धाकड़ कर सकता है ओपनर

वर्ल्ड कप 2023 को भारत हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी क्रम में कुछ युवाओं की एंट्री हो सकती है। वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा नजर आ सकता है भारत का बल्लेबाजी क्रम।

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इस साल कुछ हद तक फॉर्म में वापसी की हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन कैप्टन हैं। रोहित ने अभी तक 2023 में 5 मैच में 227 रन बना लिए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101 रहा है। अगर वह इसी तरह से खेलते रहे तो जल्द शतक ही बना सकते है।

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल इस साल पांच मैच में 435 रन बना चुके है। उस दौरान उनका औसत 100 से ज्यादा का रहा है। साथ ही वह ये रन 123 की स्ट्राइक रेट से बना चुके है। इस साल वह एक शतक और एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। साथ ही एक अर्धशतक भी। रोहित और इनकी जोड़ी कमाल करती नज़र आ सकती है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिली शानदार जीत के बाद वनडे रैंकिंग में भारी उलटफेर, न्यूजीलैंड को हुआ नुकसान, जानिए शीर्ष पर कौन काबिज

3. विराट कोहली

विराट कोहली इस साल 5 मैच में 302 रन बना चुके है। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक भी आ चुके है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134 रहा है। विराट कोहली का अनुभव टीम के बहुत काम आयेगा। वह भारत के लिए एक्स फैक्टर भी साबित हो सकते है।

4. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन टी20I बल्लेबाज है। ओडीआई में फिलहाल उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले है। पर उनके जैसी शैली का बल्लेबाज ओडीआई में भी धमाल मचाया नजर आ सकता है। वह जल्द ही दोहरा शतक भी लगा सकते है। वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी बेहद खास होगी।

5. ईशान किशन

युवा बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। ऋषभ की गेर मौजूदगी में वह टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। उनका आक्रमक अंदाज टीम के काफी काम आ सकता है। 2023 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले है। ऐसे में ऋषभ और केएल राहुल हाल में टीम से बाहर है ईशान इस मौके का पूरा फायदा उठा वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें- अगर इन 11 धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया तो वर्ल्ड कप 2023 जीतने की बनेगी सबसे प्रबल दावेदार