Placeholder canvas

यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से मचाया कोहराम, डेब्यू टेस्ट में ही लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अब दोहरे शतक पर नजर

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। हो रहे इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने पहली पारी में 2 विकेट पर 312 रन बना लिए।

टीम इंडिया की तरफ से जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वो 21 साल के मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहें, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। इतना नहीं नहीं वो 14 चौके की मदद से 143 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मौजूदा समय में उनके फाॅर्म को देखकर ऐसा लग रहा है वेस्टइंडीज के खिलाफ वो बड़ी आसानी से दोहरा शतक भी जड़ सकते हैं।

इस मैच में रोहित शर्मा ने भी 103 रन की शतकीय पारी खेली। रोहित और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 229 रन की बड़ी साझेदारी भी की।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: पहले टेस्ट के दूसरे दिन बने कुल 10 रिकाॅर्ड्स, रोहित शर्मा ने किया कमाल तो यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल अब तक अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

1. यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 350 गेंद पर का सामना किया। इससे पहले डेब्यू टेस्ट में सबसे अधिक खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के नाम था।

2, मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक ठोका था। इसके बाद 2022 में ही इंडिया-ए की ओर से डेब्यू करते हुए शतकीय पारी, 2023 में ईरानी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में शतक और दोहरा शतक लगाया था। वहीं अब टेस्ट डेब्यू में शतक। ऐसे में वो वे चारों बड़े टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले पहले भारतीय हैं।

3. यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोका। इससे पहले 2021-22 में श्रेयस अय्यर ने, 2018-19 में पृथ्वी शाॅ ने और 2013-14 में रोहित शर्मा ने भी ऐसा किया था। यानी डेब्यू टेस्ट में शतक ठोकने वाले अंतिम चारों खिलाड़ी मुंबई के ही हैं।

4. यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं।

5. यदि यशस्वी दोहरा शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं, तो डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: दूसरे दिन का खेल खत्म, डेब्यू टेस्ट में यशस्वी का शतक, रोहित भी चमके, टीम इंडिया का स्कोर 312/2