Placeholder canvas

IPL 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस में 25 खिलाड़ियों को मिली जगह, देखिए पूरी लिस्ट

मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) जिन्होंने रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल खिताब जीता है ने बहुत संतुलित टीम बनाई है। ईशान किशन उनकी और आईपीएल 2022 नीलामी की सबसे महंगी पिक बने। आइये नजर डालते है मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) की आईपीएल स्क्वाड पर।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले दिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सबसे कम खिलाड़ियों को खरीदा था पर उन्होंने सबसे बड़ी बोली लगाई थी। MI ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये की एक बड़ी राशि में फिर से साइन किया।

आज के दिन मुम्बई ने कई खिलाड़ी खरीदें इनमें से कई खिलाड़ी अंकेप्ड भी थे। आइये नज़र डालते है मुम्बई स्क्वाड (Mumbai Indians) पर

रिटेन प्लेयर्स मुम्बई – 1. रोहित शर्मा, 2. सूर्यकुमार यादव, 3. केरोन पोलार्ड 4. जसप्रीत बुमराह

5. ईशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख की बड़ी रकम में साइन किया गया।

6.Mumbai Indians ने अंडर -19 विश्व कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी देवाल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रेविस को लोकप्रिय रूप से ‘बेबी एबी’ कहा जाता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी शैली दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एब डिविलियर्स से मिलती जुलती है।

7. Mumbai Indians ने पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज बेसिल थम्पी को उनके आधार मूल्य मात्र रु 30 लाख में खरीदा। इसके बाद

8. मुरुगन अश्विन को भी टीम द्वारा 1.60 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया गया।

9. Mumbai Indians ने जयदेव उनादकट को 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा।

10. लेग स्पिनर मयंक मारकंडे फ्रेंचाइजी में 65 लाख रुपये में वापसी करेंगे।

11. मुंबई ने 19 वर्षीय एन तिलक वर्मा को 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा है।  वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं।

12. मुंबई इंडियंस ने संजय यादव को  रु. 50 लाख में खरीदा।

13. जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। एमआई ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा।

14. डेनियल सैम्स 2.6 करोड़ रुपये की कीमत के लिए मुंबई के लिए खेलेंगे

15. फेबियन एलन को 75 लाख रुपये में साइन किया गया।

16. मुंबई इंडियंस ने रिले मेरिडिथ को 1 करोड़ रुपये में साइन किया।

17. टिम डेविड सिंगापुर के इस खिलाड़ी को मुम्बई ने  8.25 करोड़ रुपये के बड़े रकम के बदले खरीदा। जो काफी चौंकाने वाला था।

18.मोहम्मद अरशद खान इस खिलाड़ी ने केवल 3 A लिस्ट मैच खेले है। उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया गया।

19. राहुल बुद्धि – हैदराबाद के इस खिलाड़ी को इसके बेस प्राइस 20 लाख में ही टीम का हिस्सा बनाया गया।

20. रमनदीप सिंह पंजाब के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी को भी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में ही टीम का हिस्सा बनाया गया।

21. टायमल मिल्स लेफ्ट हाथ के इस तेज गेंदबाज और राइट हाथ के इस इंग्लैंड के बल्लेबाज को 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया।

22.रितिक शौकीन, दिल्ली क्रिकेट टीम से खेलने वाले इस आल राउंडर को 20 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया गया।

23. आर्यन जुयाल, इस खिलाड़ी ने 2018 में भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप में भाग लिया था। 20 लाख रुपये में उनको टीम का हिस्सा बनाया।

24. अनमोलप्रीत सिंह पंजाब के इस बल्लेबाज को 20 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया गया।

25. अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया गया।