Placeholder canvas

WPL फाइनल में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, हेली मैथ्यूज ने किया कमाल तो हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग का इनौग्राल सीजन अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने मेग लेनिंग की दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 131 रन बनाए। मुंबई की टीम ने ये लक्ष्य नेट सेवियर के शानदार अर्धशतक के बदौलत तीन गेंद शेष रहते 7 विकेट से अपने नाम किया।

WPL के फाइनल मैच में बने कुल 12 एतिहासिक रिकॉर्ड, आई डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. आखिरी विकेट के लिए वीपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी शिखा पांडे और राधा यादव के बीच हुई। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 52 रन जोड़े।

2. हेली मैथ्यूज इस आईपीएल की पर्पल कैप होल्डर रही। उनके नाम 16 विकेट रहे।

3. महिलाओं की T20I फ्रैंचाइज़ी लीग में, ऐसा पहली बार हुआ है जब 50 प्लस रन की साझेदारी हुई है। शिखा पांडे और राधा यादव ने दसवें विकेट के लिए 50+ की साझेदारी की।

ये भी पढ़ें- 55 छक्के ठोक चुका स्टार प्लेयर IPL 2023 से हुआ बाहर तो प्रीति जिंटा की टीम ने चला अब ये तगड़ा दांव

4. हेली मैथ्यूज WPL की एक पारी में 2 मेडन डालने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

5. मेग लेनिंग इस टाटा वीपीएल की हाईएस्ट रन गेटर यानी की ऑरेंज कैप होल्डर रही। उन्होंने 345 रन बनाए।

6. हेली मैथ्यूज टाटा वीपीएल की मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रही। उनके नाम 284 पॉइंट्स रहे।

7. आज दोनों टीम के कप्तान रन आउट हुए। मेग लेनिंग और हरमनप्रीत दोनों ने आज अपना विकेट रन आउट से खोया।

8. पिछले एक साल में तीसरे बार मेग लेनिंग और हरमनप्रीत एक टूर्नामेंट के फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने रहे।

9. पहली बार किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान मेग लेनिंग को हराया।

10. चार्लोट एडवर्ड ने बतौर कोच पहली बार कोई टी 20 लीग टूर्नामेंट अपने नाम किया।

11. मुंबई इंडियंस वीपीएल जीतने वाली पहली टीम बनी। वहीं हरमनप्रीत कौर पहली कैप्टन। आपको बता दे कि आईपीएल का इनौग्रल सीजन एक ऑस्ट्रेलियन कप्तान ने जीता था।

12. आज के मैच में केवल एक अर्धशतक लगा। ये अर्धशतक नेट सेवियर के बल्ले से आया।

ये भी पढ़ें- 30 साल की धुरंधर ने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली के जबडे़ से छीनी जीत और मुंबई को बना दिया WPL का चैंपियन