Placeholder canvas

कोरोना से बचने के बाद अब का’नूनी पचड़े में फं’सी कनिका कपूर, होगी पूछताछ

New Delhi: बॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर कनिका कपूर लगभग 20 दिन तक कोरोना वायरस के इलाज करवाने के बाद अब अस्पताल से छिट्टी लेकर निकली हैं। कनिका लगातार दो कोरोना नेगेटिव टेस्ट होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें 14 दिन होम क्वारंटाइन में रखने को कहा है। ऐसा लगता है कनिका कपूर के विवाद उन्हें अकेला छोड़ना नहीं चाहते है। रिपोर्टों से पता चलता है कि कनिका के क्वारंटाइन के 14 दिन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस उनसे उनके खिलाफ दायर की गई FIR के बारे में करेंगी।

पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ ये FIR लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने दायर की है। नरेंद्र कुमार ने कनिका कपूर के खिलाफ ये FIR सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में दायर की थी। पुलिस इसी FIR से जुड़े मामले की पूछताछ करेंगी। वो भी उनके 14 होम क्वारंटाइन के खत्म होने के बाद।

Background 1 4

लखनऊ के पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया, ” सीएमओ की शिकायत के आधार पर कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही के चलते किसी भी बीमारी के संक्रमण को फैलाने का आरोप है। जिसके बिनाह पर जिसके कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। एक घातक कार्य है जो किसी भी खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना को जन्म देता है।” लखनऊ पुलिस के मुताबिक, कनिका कपूर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में और गोमती नगर पुलिस स्टेशन में भी लापरवाही बरतने के लिए दो और एफआईआर दर्ज की गईं है।

कोरोना पॉजिटिव पाई जाने के बाद कनिका SPGPIMS में भर्ती हुई। जिसके बाद उनका लगातार उनकी 5 कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन रविवार को जब कनिका 6वा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया, उसके बाद उनका 7वां कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आया तो उन्हें SPGPIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया।