Placeholder canvas

एमएस धोनी ने घर में उगाई थीं सब्जियां, अब दुबई में कर रहे बेचने की तैयारी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अब संन्यास ले चुके है, अपने खेल से रिटायरमेंट से पहले ही धोनी ने कहा था कि वो एक बार क्रिकेट से रिटायर हो गए तो उसके बाद वह किसी भी तरह किसी और खेल को नही खेलंगे।

लेकिन जिस तरह पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने फिल्मों और खेती में इवेंस्ट किया है, जिसे देखते हुए ये कहना पड़ रहा है कि उनके संन्यास प्लान में कही ना कही क्रिकेट भी शामिल है। पिछले साल ही धोनी ने अपने रिटायरमेंट घोषणा की थी और उसी साल उन्होंने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी।

1

वहीं पिछले साल से उलट इस साल धोनी ने अपने गृह राज्य रांची में स्थित अपने फॉर्म हाउस पर जैविक खेती करना शुरू किया है, इतना ही नहीं उन्होंने खेती के साथ साथ मुर्गी पालन करना भी शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने 2000 खास कड़कनाथ मुर्गे भी खरीदे है। इन सब के अलावा अब क्रिकेटर धोनी अपनी इन सब्जियों को दुबई में बेचने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि ये वहीं सब्जियां जिन्हे धोनी ने अपने रांची वाले फॉर्म हाउस पर उगाया हैं।

खबरों की माने तो धोनी ने लॉकडाउन के दौरान जैविक खेती करने के लिए फार्म हाउस पर 8 लाख का महिद्रा ट्रैक्टर खरीदा था। उसी दौरान धोनी की खेती करते हुए और ट्रेक्टर चलाते हुए कई सारी तस्वीरे और वीडियो भी सामने आए थे। जानकारी के लिए बता दें कि रांची में धोनी के पास 43 एकड़ का फार्म हाउस है, जहां पर उन्होंने टमाटर, मटर, स्ट्रॉबेरी, गोभी और पपीते जैसे कई सारे फल और सब्जियां उगाई है। जिन्हें अब वो दुबई के बजारों में बेचने की तैयारी कर रहे है। मालूम हो कि IPL के खत्म होने के बाद से ही धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ दुबई में ही रह रहे है।