Placeholder canvas

IPL खत्म होने के बाद फैमिली वेकेशन पर दुबई पहुंचे धोनी, वजह है बेहद खास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन और प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ दुबई में अपना फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे है। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13 वें सीजन के सारे मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए है।

IPL की बैटल टीम चेन्नई सुपर किंस यानी CSK के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इस साल अपनी IPL टीम को प्लेऑफ तक में नहीं पहुंचा पाए। इस लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लीग मैचों के खत्म होने बाद से महेंद्र सिंह धोनी वापस भारत चले आए थे।

1 29

लेकिन अब IPL खत्म होने के बाद हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के वपास से दुबई पहुंच गए है। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी फैमिली वेकेशन की कई सारी तस्वीरे सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी ने कुछ देर पहले ही में अपने इस फैमिली वेकेशन की कुछ खास तस्वीरों और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन 19 नवंबर था और इसी खास मौके ही सेलिब्रेट करने के लिए पूरी धोनी फैमिली दुबई के द पाम जुमेरा में पहुंची।

जीवा के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में धोनी की लाडली बेटी अपने एक अकल के साथ समुद्र किनारे किसी चीज की जांच कर रही है, वीडियो में जीवा अपने अकल से कहती दिखाई दे रही हैं कि वो समुद्र किनारे मिली उस चीज को खिलाए की आखिर वो क्या है।

इसके अलावा तस्वीरों में जीवा समुद्र के कीनारों का आनंद लेती हुई भी दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में जीवा हाथों में पानी लेकर सनसेट का मजा लेती हुई दिखाई रही है। हालांकि इन सभी तस्वीरों में जीवा के साथ कही भी उनके पापा महेंद्र सिंह धोनी और मां साक्षी धोनी दिखाई नहीं दे रहे है।