Placeholder canvas

आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले अंजिक्य रहाणे ने बल्ले से मचाया धमाल, रणजी ट्रॉफी में ठोक दिया शानदार शतक

रणजी ट्रॉफी: मुंबई के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने ठीक समय ने फॉर्म में वापसी की हैं। अंजिक्य रहाणे ने आज रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए शतक लगाया। वह अभी भी क्रीज पर नॉट आउट है। यशश्वी जयसवाल और उनके बीच 200 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी हैं।

121 गेंदों पर लगाया शतक, फर्स्ट क्लास में अजिंक्य रहाणे का 38वां शतक

हाल में आईपीएल ऑक्शन होने वाला हैं। ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने केवल 121 गेंद पर शतक लगा कर सारी फ्रेंचाइजी को एक संदेश भेज दिया हैं।

अपनी शतकीय पारी के दौरान रहाणे ने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। ये अजिंक्य रहाणे की 38 वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी हैं। अजिंक्य रहाणे अक्सर धीरी पारियों के लिए जाने जाते है पर आज उन्होंने पहले ही गेंद से अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही चौके के साथ की।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम CSK लगा सकती है 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी पर बड़ा दांव, बल्ले और गेंद दोनों से मचाता धमाल

आईपीएल में की अपनी दावेदारी पेश, 108 रन बना कर अब भी नॉट आउट

अपने इस शतक के साथ न ही केवल भारत के पूर्व टेस्ट उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने दोबारा टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए सेलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित किया हैं। बल्कि आईपीएल में भी अपनी दावेदारी पेश की हैं।

अजिंक्य रहाणे के इस पारी के चलते पहले ही दिन 391/3 रन बना लिए हैं। अगर मुंबई की टीम इसी तरह से खेलती रही तो वह कल दिन तक 600 प्लस रन बना कर डिक्लेयर कर सकती हैं। कप्तान अजिंक्या रहाणे और यशश्वी की बल्लेबाजी ही मुंबई के आगे का सफर तय करेगी। फिलहाल अजिंक्या 108 रन बना कर नॉट आउट हैं।

अजिंक्य रहाणे अभी तक भारत के लिए 82 टेस्ट खेल चुके है। वह भारत के लिए एक बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 38.5 की औसत से 4931 रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह भारत के लिए ओडीआई और टी20I भी खेल चुके हैं। पर वह सबसे ज्यादा कामयाब एक टेस्ट खिलाड़ी के रूप में रहे हैं।

ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी में 20 साल के बल्लेबाज ने मचाया धमाल, कूट डाले 161 रन, अब ठोका टीम इंडिया का दरवाजा