Placeholder canvas

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्राॅफी में बल्ले से मचाई तबाही, अब ठोका टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने बीते दिन यानी कि 13 दिसंबर को अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरे। अर्जुन तेंदुलकर ने इस सत्र से पहले मुंबई का साथ छोड़कर गोवा के लिए खेलने का निर्णय लिया था।

गोवा के लिए रणजी डेब्यू करने में कामयाब रहे अर्जुन तेंदुलकर

गोवा की मेजबानी में खेले जा रहे गोवा और राजस्थान के इस मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

और उन्हें रणजी ट्रॉफी के पहले दिन बल्लेबाजी करने का भी मौका मिला। अर्जुन तेंदुलकर पहले दिन 12 गेंद खेलकर 4 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं दूसरे दिन अर्जुन तेंदुलकर का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस युवा बल्लेबाज  ने खबर लिखे जाने तक 121 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन ठोक दिया है।

ये भी पढ़ें- 22 साल के बल्लेबाज ने बल्ले से मचाया कहर, रणजी ट्रॉफी में कूट डाले 202 रन, अब टीम इंडिया में एंट्री का ठोका दरवाजा

अर्जुन तेंदुलकर का इससे पहले गोवा की तरफ से विजय हजारे ट्राॅफी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। यही वजह है कि इस युवा खिलाड़ी को आने वाले समय में अगर अपना शानदार प्रदर्शन कायम रख पाता है तो भारतीय चयनकर्ता जरूर अर्जुन तेंदुलकर के नाम पर विचार कर सकते हैं।

इन खिलाड़ियों ने पहले दिन गोवा के लिए की शानदार बल्लेबाजी

मुकाबले के दूसरे दिन गोवा की टीम अपने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 320 रन लगा चुका है। गोवा के लिए सुयश 128 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, स्नेहल ने 59 रनों की शानदार पारी खेली है। इसके लिए उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई के लिए खेलने का मौका न मिलने पर अर्जुन ने इस टीम से खेलने का किया था फैसला

आपको बताते चलें कि अर्जुन तेंदुलकर ने इसी वर्ष अगस्त महीने में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से ट्रांसफर के लिए कहा था। उन्होंने अपने ट्रांसफर के लिए एनओसी भी मांगी थी। इस खिलाड़ी को मुंबई के लिए खेलने का अवसर नहीं मिल रहा था। ऐसे में अर्जुन ने गोवा के लिए खेलने का निर्णय लिया था। गोवा के लिए खेलने का फैसला करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने अपना डेब्यू भी कर लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई के खेमे में नजर आते हैं अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई की टीम में शामिल है। लेकिन इस खिलाड़ी को अभी तक अपने पहले आईपीएल मुकाबले के लिए मैदान में उतरने का इंतजार है। अर्जुन तेंदुलकर को उनके पहले सत्र में 20 लाख रुपए में, वही दूसरे सत्र में करार के तौर पर 30 लाख रुपए दिए गए थे।

ये भी पढ़ें :पहले बल्ले से मचाया गदर, फिर गेंदबाजी में किया धमाल, विजय हजारे ट्राॅफी में अर्जुन तेंदुलकर का शानदार प्रदर्शन