Placeholder canvas

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन, क्या आईपीएल 2023 में मिलेगा डेब्यू का मौका?

अर्जुन तेंदुलकर: आईपीएल के पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन प्रक्रिया में टीम में काफी बड़े बदलाव किए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बेसिल थंपी, डैनिएल सैम्स, फैबिएन ऐलन, जयदेव उनादकट, मयंक मर्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, राइली मेरेडिथ, संजय यादव और टायमल मिल्स को रिलीज कर दिया।

मिनी आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने इस बात को बतला दिया कि वो अब नीलामी में पूरी तरह से एक नई टीम बनाने पर फोकस करेंगे।

अर्जुन तेंदुलकर समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस की टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसमें रोहित शर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेन्ड्रॉफ और आकाश माधवाल नाम शामिल है।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल रिटेंशन के तहत मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है।

ये भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्राॅफी में गेंद से मचाया कहर, अब ठोका टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा

क्या अगले आईपीएल में डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर?

ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अबतक 2 सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अबतक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

 विजय हजारे टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर मचा रहे धमाल

आपको बता दें, मौजूद समय में अर्जुन तेंदुलकर विजय हजारे टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी देखने को मिल रही है। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस दौरान उन्होंने 6.1 के इकोनामी रेट के साथ गेंदबाजी की।

इसके पहले वनडे फॉर्मेट के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबले में उन्होंने बिहार के खिलाफ 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए बिहार के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने 4.57 के इकोनामी रेट के साथ गेंदबाजी की। उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत गोवा ने बिहार को इस मुकाबले में मात देने में सफलता पाई है।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस के लिए आयी बुरी खबर, रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड का पहला T-20 मुकाबला, जानिए वजह