Placeholder canvas

Asia Cup 2022: आज होगा भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला, जानिए कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

IND vs SL: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार, 6 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया अपने पिछले मुकाबले में मिली पाकिस्तान से हार को भुलाकर श्रीलंका को हराना चाहेगी।

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम का हौसला अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद पर है। ऐसे में वह टीम इंडिया को हराकर फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। अगर आज का मुकाबला टीम इंडिया हारती है तो आगे की राह टीम इंडिया के लिए बेहद कठिन हो जाएगी।

आकंड़ों पर डालें एक नजर

2 10

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीत हासिल की है। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था।

आईये जानते हैं जानिए-कब और कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जड़ा था छक्‍का

कब खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच?

भारत-  श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला आज, मंगलवार, 6 सितंबर, 2022 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच?

भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।

जानिए कब शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच?

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम सात बजे होगा।

किस टीवी चैनलों पर प्रसारित होगा भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 का मैच?

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच का लाइ प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar App) पर उपलब्ध होगी।