Placeholder canvas

Asia Cup 2022: कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण, जानिए यहां

Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से एशिया कप 2022 में भिड़ने को तैयार है। एशिया कप में आमना सामना करने से पहले दोनों टीम के लिए एक बुरी खबर हैं। जहां पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण एशिया कप से बाहर हैं। वहीं भारत के दो प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल भी चोटिल होने के कारण भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं है।

images 7 5

भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे, जबकि पाकिस्तान की कमान बाबर आज़म के हाथों होगी। भारत और पाकिस्तान का अभी तक 15 बार एशिया कप में आमना सामना हुआ है। भारत 8 बार विजय रहा है जबकि पाकिस्तान 5 बार, दो बार मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है।

आइए जानते है कब, कहां और कैसे देखें Asia Cup 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच

कब खेला जाएगा Asia Cup 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

images 10 3

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। पिछली बार जब ये दोनों टीम का मुकाबला हुआ था,तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से एक तरफा हार दी थी। ये पहली बार था जब पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इवेंट में भारत को हराया था।

कितने बजे खेला जाएगा Asia Cup 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा Asia Cup 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

images 8 6

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां देख Asia Cup 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशिया कप 2022 टूर्नामेंट का आधिकारिक प्रसारक है। ऐसे में आप ये मैच स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

कहां देखे Asia Cup 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान की लाइव स्ट्रीमिंग?

images 9 6

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद आप डिज्नी प्लस हॉट स्टार में ले सकते हैं।