Placeholder canvas

एशिया कप के फाइनल में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, श्रीलंका ने छठी बार खिताब जीत रचा इतिहास

एशिया कप में पाकिस्तान को 23 रन से हरा कर श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप अपने नाम किया। पाकिस्तान ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनका ये फैसला सही भी रहा क्योंकि श्रीलंका टीम ने मात्र 58 रन पर 5 विकेट गवां दिए। पर उसके बाद वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षा ने एक अहम साझेदारी की। जिससे मैच में दुबारा जान आ गई। दोनों ने 30 गेंदों में 58 रन बनाए।

जिसके बाद भानुका राजपक्षा और चमिका करुणारत्ने ने 26 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर ला दिया। श्रीलंका ने 20 ओवर के अंत में 170 रन बनाए। जिसमें भानुका की 71 रन की नाबाद पारी हाइलाइट रही।

2 30

जवाब में बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई लीगल गेंद खेले 9 रन बना दिए। क्योंकि दिलशान मधुशंका ने लगातार नो और वाइड गेंदे फेंकी। जिसके बाद 22 रन में पाकिस्तान ने लगातार दो विकेट गवां दिए। जिसके बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिकार अहमद ने 71 रन की साझेदारी कर टीम को वापसी करवाई।

पर उसके बाद श्रीलंका ने लगातार विकेट लेकर पाकिस्तान को एकदम बैकफुट पर डाल दिया। जिसके बाद कभी पाकिस्तान वापसी ही नहीं कर पाया। सबसे अहम रहा वानिंदु का ओवर जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।

आज के मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड

1. भानुका राजपक्षा द्वारा किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा टी 20I फाइनल में सर्वाधिक स्कोर दर्ज किया गया। आज उन्होंने नाबाद 71* रन की पारी खेली।

2. एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए। पाकिस्तान द्वारा 13 विकेट लिए गए। उनके बाद भारत द्वारा 10 विकेट लिए गए।

3. अशन मधुशंका ने आज मैच के पहले ओवर में बिना कोई लीगल डिलीवरी डाले 9 रन दिए।

5. राजपक्षा ने आज टी20I क्रिकेट में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया।

6. हैरिस रऊफ ने आज टी20I क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किए।

7. चमीका करुणारत्ने ने आज अपना 50वा अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

8. नसीम शाह ने आज अपना 50वा अंतराष्ट्रीय विकेट लिया।

9.दनुष्का गुणथिलक ने आज अपना 100वा अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

10. मोहम्मद रिजवान इस एशिया कप 2022 में सर्वाधिक स्कोरर रहें। आज अपने अर्धशतकीय पारी के बाद उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा।

11. वानिंदू हसीरंगा ने लगातार दो मैचों में आसिफ अली को गोल्डन डक पर आउट किया।

12. श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप अपने नाम किया। उनसे आगे केवल भारत है। जिनके नाम 7 एशिया कप हैं।