Placeholder canvas

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को हुआ कोरोना, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly कॉविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। 49 वर्षीय सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां पर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं।

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमी क्रोन के बढ़ते मामलों के बीच सौरव गांगुली के कोविड-19 होने की खबर से सभी हैरान हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 की शुरुआत में भी सौरव गांगुली खराब स्वास्थ्य के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। साल 2021 के पहले माह यानी कि जनवरी में सौरव गांगुली को हार्ट अटै’क पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था।

उसी दौरान उन्हें महीने भर के अंदर दो बार एंजियोप्लास्टी करवानी पड़ी थी। इसके बाद Sourav Ganguly जल्दी स्वस्थ हो गए थे और फिर से काम पर वापस लौट गए थे। अब एक बार फिर सौरव गांगुली की खराब तबीयत ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

वनडे टीम की कप्तानी को लेकर विवाद में गिरे थे Sourav Ganguly

SAUrav g..2

आपको बता दें कि Sourav Ganguly मौजूदा समय में वनडे टीम की कप्तानी को लेकर दिए गए अपने एक बयान के कारण चर्चाओं में हैं। कुछ समय पहले ही विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर उनकी जगह पर रोहित शर्मा को नया वनडे कप्तान बनाया गया है इसके बाद सौरव गांगुली द्वारा एक बयान दिया गया था जिसमें कहा गया था का विराट कोहली से उन्होंने टी20 की कप्तानी ना छोड़ने के लिए कहा था जिसके लिए वे तैयार नहीं थे।

जिसके बाद विराट कोहली को सिलेक्टर्स ने वनडे क्रिकेट की कप्तानी से हटाकर उनकी जगह पर रोहित को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।

saurav ganguly ..1 1

गौरतलब है कि भारत के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की लिस्ट में शुमार हैं। भारत के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम की कमान उस समय संभाली थी जब टीम इंडिया फिक्सिंग संकट से जूझ रही थी। इसके बाद उन्होंने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इतना ही नहीं सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2003 के वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंची थी। जहां उसे आस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, बताया साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज जीत पाएगी या नहीं?