Placeholder canvas

भारतीय टीम में शामिल हुआ आरपी सिंह जैसा दूसरा धाकड़ गेंदबाज, विजय हजारे ट्रॉफी में गेंद से बरपा चुका कहर

भारतीय पेसर मुकेश कुमार के लिए पिछले कुछ दिन एक किसी हसीन सपने से कम नहीं रहे है। पहले आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 5.5 करोड़ में खरीदना।

उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय स्क्वाड में जगह। मुकेश कुमार ने ये सब हासिल किया अपनी मेहनत और डोमेस्टिक सर्किट में अपने प्रदर्शन के बदौलत।

आरपी सिंह की याद दिलाता है ये मीडियम पेसर

मुकेश कुमार भारतीय A टीम का हाल में लगातार हिस्सा रहे है। उन्होंने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में खेला है। मुकेश कुमार बेहद अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते है।

साथ ही उनकी गेंद में उनको हल्का डेवियशन भी मिलता है जो काफी काम आता है। साथ ही उनकी स्लोअर गेंद भी काफी कमाल की रहती है। अपनी लाइन और लेंथ के चलते मुकेश कई हद तक पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह की याद दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें- 18 महीने से टीम इंडिया से दूर, भारतीय सिलेक्टर कर रहे बार बार नजरअंदाज, अब पृथ्वी शाॅ ने बयां किया अपना दर्द

आरपी सिंह के आंकड़े (टेस्ट, ओडीआई, टी 20I)

आरपी सिंह ने भारत के लिए कई मैच खेले है। एक समय वह भारत के मुख्य तेज गेंदबाज हुआ करते थे। खासकर उनकी इंस्विंगर्स काफी घातक रहती थी। साथ ही अच्छी लाइन एंड लेंथ से गेंद करवानी की उनकी कला टीम के बहुत काम आई हैं।

अब ठीक आरपी सिंह की तरह ही मुकेश एक बेहतरीन स्लॉग ओवर गेंदबाज है। आरपी के आंकड़ों की बात करे तो उन्होंने भारत के लिए 14 टेस्ट में 40, 58 ओडीआई में 69 और 10टी20I में 15 विकेट हासिल किए है।

शानदार रहें है मुकेश कुमार के आंकड़े

मुकेश कुमार का हाल का फॉर्म शानदार रहा है। 29 वर्षीय इस गेंदबाज ने बांग्लादेश A के खिलाफ 2 मैच में 9 विकेट हासिल किए थे। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 9 विकेट हासिल किए थे।

मुकेश के नाम 33 फर्स्ट क्लास मैच में 158 विकेट है। साथ ही 24 लिस्ट A मैच में वह 37 विकेट लेने में कामयाब रहे है। उनके जैसा खिलाड़ी भारत की स्लॉग ओवर गेंदबाजी की दिक्कत को दूर कर सकता है।

ये भी पढ़ें- 16 महीने से टीम इंडिया में वापसी का इतंजार, अब रणजी ट्राॅफी में बल्ले से मचाया कहर, ठोक दिया दोहरा शतक