16 महीने से टीम इंडिया में वापसी का इतंजार, अब रणजी ट्राॅफी में बल्ले से मचाया कहर, ठोक दिया दोहरा शतक
16 महीने से टीम इंडिया में वापसी का इतंजार, अब रणजी ट्राॅफी में बल्ले से मचाया कहर, ठोक दिया दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे जो इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे को उनकी टीम द्वारा रिलीज कर दिया गया।

इस अनुभवी बल्लेबाज को उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स द्वारा हाल की नीलामी में 2.4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया गया। शायद दिल्ली ने अनजाने में अपनी टीम ने एक बहुत बड़ा एक्स फैक्टर एड कर लिया है।

रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ लगाया धमाकेदार दोहरा शतक

मनीष पांडे ने हाल में रणजी ट्रॉफीमें कर्नाटक के लिए खेलते हुए केवल 186 गेंद पर नाबाद 208 रन बनाए। वह अंत तक नॉट आउट रहे। उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने गोवा के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 603 रन बना कर पारी डिक्लेयर की।

33 वर्षीय मनीष पांडे ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 11 छक्के लगाए। उन्होंने रणजी जैसे फॉर्मेट में तक लगभग 112 की स्ट्राइक रेट से दोहरा शतक लगा कर सबकी तारीफें बटौरी।

ये भी पढ़ें- समझ से परे सिलेक्टर्स का फैसला, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों को मिली टीम इंडिया में जगह

अपनी पूरी पारी के दौरान मनीष काफी कॉन्फिडेंट नज़र आए। उन्होंने ग्राउंड के हर एक कोने में बाउंड्री लगाई। कोई भी गेंदबाज उनका विकेट लेने में या उनकी लय तोड़ने में असफल नज़र आया।

शानदार है मनीष के आंकड़े, फिर भी भारतीय टीम में कभी नहीं मिले भरपूर मौके

पर ये खिलाड़ी पिछले 16 महीनों से इंडिया टीम में अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। मनीष ने भारत के लिए 29 ओडीआई और 39 टी 20I खेले हैं। जहां ओडीआई में उन्होंने 90 की स्ट्राइक रेट से 566 रन बनाए है। जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं टी20I में उन्होंने 126 की स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए है।

इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 2015 में डेब्यू किया था एक अच्छा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज होने के बावजूद उन्हें भरपूर मौके नहीं मिले। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला। अब रणजी में इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर टीम इंडिया में जगह बनाने की दावेदारी पेश की हैं।

ये भी पढ़ें- 18 महीने से टीम इंडिया से दूर, भारतीय सिलेक्टर कर रहे बार बार नजरअंदाज, अब पृथ्वी शाॅ ने बयां किया अपना दर्द