Placeholder canvas

टीम इंडिया के साथ कप्तान कोहली ने भी रचा इतिहास, इस मामले में द्रविड़ और धोनी को पीछे छोड़ा

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमी पर खेली जा रही तीन टेस्ट मैचो की सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 111 रनों के अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में भारत के यह पहली जीत है। जबकि भारत में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर इस मुकाबले को जीतने के साथ चौथी जीत दर्ज की है तो वहीं कप्तान Virat Kohli ने बतौर कप्तान अफ्रीका में दूसरी टेस्ट जीत हासिल की है।

धोनी और द्रविड़ हासिल कर चुके हैं 1-1 टेस्ट जीत

DHONI AND DRAVIDआपको बता दें इससे पहले टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में एक और एमएस धोनी की कप्तानी में एक टेस्ट मैं जीत चुका है।

साल 2006 में राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर दूसरी जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- IND vs SA: जानिए विराट कोहली ने किसे दिया सेंचुरियन टेस्ट में मिली जीत का क्रेडिट?

साउथ अफ्रीका में इंडिया को मिली चौथी टेस्ट जीत

VIRAT CENतो वहीं, टीम इंडिया ने साल 2017 18 कि अपने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर Virat Kohli की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में तीसरी जीत दर्ज की थी। साल 2017 अट्ठारह के बाद टीम इंडिया ने आज यानी कि 30 दिसंबर को विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों के अंतराल से हराकर चौथी टेस्ट जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम ने दोहराया यह कारनामा

INDIA WIN SA 1 TEST

टीम इंडिया ने साल 2021 में एशिया महाद्वीप से बाहर 4 टेस्ट मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह कारनामा टीम इंडिया ने पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी भारत साल 2018 में एशिया के बाहर चार टेस्ट मुकाबले जीते थे। मगर दोनों बार खास बात यह रही कि टीम के कप्तान विराट कोहली ही रहे हैं।

जीत से की शुरुआत साल का अंत भी किया जीत के साथ

images 2021 12 30T110350.801

Virat Kohli की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम में साल 2021 की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए टेस्ट मुकाबले को जीतकर की थी। और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट जीतकर साल का अंत किया।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी भारतीय टीम पहली दफा दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब होगी। क्योंकि भारतीय टीम ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में अपने इरादे जता दिए हैं। इंडिया अगर ऐसा करने में सफल होती है तो Virat Kohli की अगुवाई में नई इबारत लिखी जाएगी।