Placeholder canvas

IPL 2022: अपनी पुरानी टीम SRH के लिए विलेन बने डेविड वॉर्नर, 158 के स्ट्राइक रेट से जड़ दिए 92 रन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। हो रहे इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी की।

158.62 के तूफानी स्ट्राइक रेट से जड़ा 92 रन

डेविड वॅार्नर ने अपनी अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 58 गेंदों का सामना करते हुए 92 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान डेविड वॅार्नर के बल्ले से 158.62 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 12 चौके और तीन छ्क्के निकले। यह डेविड वॅार्नर काआईपीएल 2022 में चौथा अर्धशतक रहा।

David Warner ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकाॅर्ड

इसके साथ ही David Warner ने टी20 में एक बड़ा रिकॅार्ड भी अपने नाम कर लिया। दरअसल David Warner अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

David Warner ने अपने टी20 क्रिकेट करियर में कुल 89 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पर 88 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम आता है। विराट कोहली ने अपने टी20 क्रिकेट करियर में 77 अर्धशतक लगा चुके हैं।

ये रही सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11-

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।

ये रही दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11- 

डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।