DC vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टाॅस, मुंबई इंडियंस से इस मैच विनर खिलाड़ी की छुट्टी, जानें दोनों टीम की प्लेइंग 11
DC vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टाॅस, मुंबई इंडियंस से इस मैच विनर खिलाड़ी की छुट्टी, जानें दोनों टीम की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों इस मैच में टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ट्रिस्टन स्टब्स की जगह राइली मेरिडिथ को मौका दिया गया है।

इसके अलावा आज के मुकाबले में दिल्ली टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं। एक तरफ जहां चोटिल खलील अहमद की जगह मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा राइली रूसो की जगह यश धुल को मौका दिया गया है।

Head To Head: MI vs DC

आईपीएल के इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स(DC) के मध्य 32 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिनमें से मुंबई की टीम ने सर्वाधिक 17 मुकाबले जीते हैं जबकि दिल्ली के खाते में 15 जीत आई हैं।

आईपीएल टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे के खिलाफ लगभग मिलाजुला रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आईपीएल की एक बार भी ट्रॉफी उठाने का गौरव नहीं हासिल कर पाई है। वही, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की हुई है।

मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के अब तक के सफर पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मौजूदा सीजन में आज के मुकाबले में जो भी दोनों टीमें आमने-सामने हैं। उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है तो वहीं मुंबई की टीम को 2 मुकाबले खेलने के बाद भी जीत नहीं नसीब हुई है। दिल्ली की टीम अपने तीनों मुकाबले हार कर टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है। उसका नेट रन रेट -2.092 है। जबकि मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट -1.394 है।

ये भी पढ़ें- LSG vs RCB मैच में बने कुल 12 रिकाॅर्ड, निकोलस पूरन ने रचा इतिहास तो विराट कोहली ने किया कमाल

दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर खेला जा रहा है मुकाबला

आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस की टीम और दिल्ली की टीम मैदान पर हैं। अब तक 2 टीम को जीत नहीं नसीब हुई है।

ऐसे में आज खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमें अंततः जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों का अब तक के सत्र में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, राइली मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: लखनऊ टीम की धमाकेदार जीत के बाद बदले प्वाइंट टेबल के सारे समीकरण, टाॅप 2 में शामिल ये दो टीमें