Placeholder canvas

करोड़ों रुपए कमाने के बावजूद भी ये 6 क्रिकेटर करते हैं सरकारी नौकरी; सचिन, धोनी का भी नाम शामिल

भारत का क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है। ऐसे में आईसीसी में उसका सिक्का चलता है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो करोड़ों रुपए कमाने के साथ भी सरकारी नौकरी कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर. एमएस धोनी, यूज़वेंद्र चहल जैसे क्रिकेटरों के नाम से शायद ही कोई ऐसा होगा जो परिचित ना हो। मगर इस आर्टिकल के जरिए आज हम उन 6 क्रिकेटरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1- उमेश यादव

umesh uadav..1

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत को कई दफा मुकाबले जिटवाएं हैं। उमेश यादव शुरू से ही पुलिस और आर्मी में नौकरी करने के इच्छुक रहे हैं। उमेश यादव क्रिकेट खेलने के साथ ही मौजूदा समय में भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की पद पर कार्य कर रहे हैं।

उमेश यादव ने भारत की तरफ से 49 टेस्ट मैच खेलें हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 3.6 की इकोनामिक के साथ 154 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 30. 2 का रहा है। टेस्ट क्रिकेट के अलावा उमेश यादव ने 75 एकदिवसीय मुकाबले भी खेलें हैं। इन मुकाबलों में 33.6 की औसत से 106 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि उमेश यादव ने भारत के लिए 7 t20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेलें हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 9 विकेट अपने नाम किए हैं।

2- यजुवेंद्र चहल

CHAHAL 30 OC

भारतीय टीम के जाने-माने स्पिनर गेंदबाज यजुवेंद्र चहल कम समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। अपनी बलखाती गेंदों से उन्होंने दुनियाभर के बल्लेबाजों को चकमा दिया है। क्रिकेट खेलने के अलावा यजुवेंद्र चहल आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने भारत के लिए 56 वनडे मुकाबले खेलकर 97 विकेट चटकाए हैं इस दौरान उनका औसत 26. 9 का रहा है। यजुवेंद्र चहल को अभी तक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। मगर उन्होंने 50 t20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर 64 शिकार किए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 25. 30 का रहा है।

3-कपिल देव

1 76

अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट का पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव को इंडियन आर्मी ने सम्मानित करते हुए साल 2008 में भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर सेवाएं देने के लिए मनोनीत किया है। आपको बता दें कि साल 1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारत ने विश्व कप जीता था।

4-जोगिंदर शर्मा

jogendra sharma ..1

भारत के इस गेंदबाज को भला कौन भूल सकता है। साल 2007 के t20 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर में पाकिस्तान मिस्बाह उल हक को श्रीसंत के हाथों कैच कराकर भारत को t20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में खिताब जिताया था। जोगिंदर शर्मा हालांकि बहुत दिनों तक भारत के लिए क्रिकेट नहीं खेल सके। मगर वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं।

4-हरभजन सिंह

bhaji dsp

क्रिकेट जगत में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह वर्तमान में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हरभजन सिंह ने भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि हरभजन सिंह ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है। टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अपने कैरियर के दौरान सात सौ से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए पंजाब पुलिस विभाग ने उन्हें डीएसपी पद पर तैनात किया है।

5-सचिन तेंदुलकर

sachin airforce

दुनिया भर में क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे सफलतम क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान 100 शतक जड़े हैं। उनकी इस उपलब्धि को देखकर भारतीय वायुसेना ने उन्हें इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन के रूप में नियुक्त किया है।

6-महेंद्र सिंह धोनी

ms dhoni colenal

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। मगर धोनी अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2011 में वनडे विश्व कप जीता था।

इसके पहले साल 1983 में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी भारत को 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप दिला चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने t20 विश्व कप का पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। धोनी की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए भारतीय थल सेना ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में सेवाएं देने के लिए नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने बांग्लादेश का किया 3-0 से सफाया मगर हासिल नहीं कर सका ट्रॉफी, जानिए क्यों