Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी ने अकेले उठाया जीत का बीड़ा, अंत तक डटे रहे, 3 छक्के भी उड़ाए, फिर भी नहीं दिला सके जीत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के बीते दिन खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।

जवाब में जीत के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की टीम को 176 रनों का लक्ष्य मिला था। मगर चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 172 रन ही बना पाई। ऐसे में उसे 3 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।

आखिरी गेंद पर चेन्नई को चाहिए थे 5 रन

राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले की अंतिम गेंद पर चेन्नई की टीम को जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी। आखिरी गेंद का सामना करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे। गेंदबाजी का जिम्मा संदीप सिंह के कंधों पर था।

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस महेंद्र सिंह धोनी से छक्के की आस लगाए हुए थे, लेकिन धोनी के बल्ले से इस गेंद पर केवल 1 रन ही निकला। 12 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है।

खराब शुरुआत के बाद चेन्नई को रहाणे ने संभाला

मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपना पहला विकेट 10 रन के कुल योग पर गवाया। ऋतुराज गायकवाड 8 रन बनाकर संदीप शर्मा का शिकार बने।

उनके आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे और ‌डेवोन कन्वे के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई। अजिंक्य रहाणे बेहतरीन बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे थे मगर अश्विन की एक गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। उन्होंने 31 रनों का शानदार योगदान दिया था।

ये भी पढ़ें :“अनुभवी खिलाड़ियों को..” CSK से मिली हार के बाद फूटा कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा, इन्हें माना हार का जिम्मेदार

सीएसके ने बीच में बैक टू बैक विकेट गवाएं

मुकाबले में एक समय ऐसा आया था जब अजिंक्य रहाणे ने टीम को संभालते हुए स्कोरबोर्ड को चलाए रखा था। सीएसके की टीम ने 1 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 78‌ रन लगा लिए थे। मगर कुछ ही देर में सीएसटी की टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाकर 113 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

अजिंक्य को अपना शिकार बनाने वाले आर अश्विन ने शिवम दुबे 8 को भी पगबाधा आउट करके पवेलियन भेज दिया। डेवोन कन्वे और अंबाती रायडू को यजुवेंद्र चहल ने पवेलियन की राह दिखाई।

जीत के लिए चेन्नई को छह गेंदों पर बनाने से 21 रन

मैच में टीम की बुरी स्थिति के बाद रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने 59 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की। हालांकि, उनकी ह पार्टनरशिप टीम को जीत की मंजिल तक नहीं ले जा पाई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया।

जबकि रविंद्र जडेजा की 25 रनों की नाबाद पारी के दौरान 2 छक्के और एक चौका निकला। चेन्नई की टीम को मुकाबला जीतने के लिए आखिरी की 12 गेंदों पर 40 रनों की दरकार थी। पारी के 19 वे ओवर में जेसन होल्डर के ओवर में जडेजा और धोनी ने 19 रन कूटे।

ऐसा रहा था मुकाबले का आखिरी ओवर

मुकाबले के अंतिम ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी गई। इसके बाद डाली गई गेंद भी वाइड करार दी गई। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने छक्का मारा।

ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारा। ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन बना। ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने 1 रन बनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने 1 रन बनाया।

ये भी पढ़ें :225 के स्ट्राइक से अंजिक्य रहाणे ने मचाया तहलका, 61 रन की तूफानी पारी खेल MI के जबड़े से छीनी जीत