Placeholder canvas

“अनुभवी खिलाड़ियों को..” CSK से मिली हार के बाद फूटा कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा, इन्हें माना हार का जिम्मेदार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। मुकाबले में चेन्नई की टीम ने मुंबई को 7 विकेट से रौंद दिया था। ऐसे ही में मुंबई इंडियंस की टीम की जीत का इंतजार और लंबा हो गया है। उसे अभी भी पहली जीत की तलाश है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 157 में लगाए थे।

जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सात विकेट और 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली थी। चेन्नई के खिलाफ मिली टीम को हार के बाद रोहित शर्मा ने हार के कारणों पर चर्चा करती हुई सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदार माना है। उन्होंने टीम की हार की बात बड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित सहित सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जैसे धुरंधर बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा। ऐसे में टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और उसे 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।

मेरे साथ टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी है ऐसा करने की जरूरत: रोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों पिछले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा,’ मेरे साथ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेकर बल्ले से अधिक रन बनाने की जरूरत है। हम आईपीएल के तरीके को जानते हैं। हमें कुछ लय प्राप्त करने की जरूरत है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह टीम के लिए कठिन होगा।’

ये भी पढ़ें :आईपीएल 2023 का पूरा सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या नहीं? रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

‘काबिलियत पर भरोसा करने का है वक्त’

रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जागरूक करते हुए आगे कहा,’हमें अलग-अलग चीजों की कोशिश करने की जरूरत है। आक्रमण करने की जरूरत है।

हिम्मत दिखाने की जरूरत है। हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में युवा हैं। उन्हें कुछ समय देना होगा। इसमें समय लगेगा, लेकिन हमें उनकी काबिलियत पर भरोसा करने की जरूरत है।’

गौरतलब है कि कल खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 157 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम ने रहाणे के शानदार अर्धशतक और ऋतुराज गायकवाड की 40 रनों की दमदार पारी की बदौलत मुकाबले में 11 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली थी।

ये भी पढ़ें :आईपीएल 2023 के बाद महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे? सुरेश रैना के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब