1436 किमी पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचा जबरा फैन, पांवों में पड़े छाले, अब मिला यह बड़ा गिफ्ट

महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों प्रशंसक हैं, लेकिन अपने कुछ प्रशंसकों के प्रशंसक स्वयं माही बन जाते है। सिर्फ एक मुलाकात के लिए हरियाणा से 1436 किमी पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंचे अजय गिल उन्हीं में से एक हैं। दरअसल, माही से मिलने की उनकी इच्छा पूरी हो गई। अजय गिल ने महेंद्र धोनी को गले लगाया और माही को बोला ई लव यू। साथ ही अजय को फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था धोनी ने खुद की।

अपने फार्म हाउस के अंदर भी ले गए धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

माही ने न सिर्फ हरियाणा से रांची पहुंचे अजय गिल से मुलाकात की, बल्कि उन्हें अपने फार्म हाउस के अंदर भी बुलाया। गले मिले और साथ में सेल्फी खिंचवाई। ऑटोग्राफ दिया और शुभकामनाएं दीं और फ्लाइट का टिकट भी करवाया। धोनी द्वारा अजय के फार्म हाउस में ठहरने का भी इंतजाम किया गया था।

तीन महीने में दूसरी बार पैदल चलकर माही से मिलने आये

गौरतलब है कि हरियाणा के जालान खेड़ा के 18 वर्षीय अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन के नाम से मशहूर हैं। तीन महीने में दूसरी बार धोनी से मिलने पैदल रांची पहुंचे। पिछली बार उन्होंने 16 दिनों में 1436 किमी का सफर तय किया था। इस बार उन्हें 18 दिन लगे। इस सफर में उसके पांवों में छाले पड़ गये। माही से मिलने के बाद अजय गिल ने कहा- ‘उनका जीवन सफल हो गया है।’

धोनी के सन्यास के बाद बन्द कर दिया था क्रिकेट खेलना

अजय गिल ने बताया “15 अगस्त 2020 को जब धोनी ने रिटायरमेंट लिया तो मैंने भी क्रिकेट छोड़ दिया था। तब मैंने शपथ ली थी कि मैं तब तक क्रिकेट नहीं खेलूंगा जब तक धोनी का आशीर्वाद न ले लूं। उनसे मिलने के बाद अब मैं क्रिकेट खेलना फिर से शुरू करूंगा और भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाऊंगा।” अजय 12वी पास है और फिलहाल अपने शहर में नाई का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- धोनी के घर में सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, एक बदलाव के साथ ऐसे हो सकती है प्लेइंग XI

खुश नज़र आये अजय

अजय गिल ने साथ ही बतया कि वह क्रिकेट खेलते हैं और उसमें ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से उन्होंने भी खेलना बन्द कर दिया था, पर उनसे मिलने के बाद उनका आशीर्वाद लेकर खेलना फिर शुरू कर देंगे। धोनी से मिलने के बाद अजय बेहद खुश दिखे। सोशल मीडिया पर अजय और महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है।