Placeholder canvas

कर्नाटक में सोनिया गांधी पर FIR दर्ज, पीएम केयर फंड को लेकर दुष्प्रचार का आरोप

New Delhi: इस समय पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से जूझ रही है। एक तरफ जहां देश में वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देश की आर्थव्यवस्था को ताक पर रखकर लॉकडाउन के डेट को आगे बढ़ाया जा पही है। वहीं इस मुश्किल समय के दौरान भी कांग्रेस और BJP के बीच में सियासी घमासान जंग चालू है।

इसी सियासी घमासान के दौरान कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। सोनिया गांधी के विरुद्ध की गई FIR में उनके ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया हैं कि कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच गलत जानकरी देने दी है।

शिकायतकर्ता ने FIR के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘उन्होंने पीएम केयर्स को फ्रॉड कहा था। उनके ट्विटर पर कहा गया कि इसके फंड को लोगों के लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी की विदेशी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कोराना काल में यह सरकार के खिलाफ अफवाह है। इसलिए मैंने शिकायत दर्ज करवाई।

्िुु

दरअसल काग्रेंस पार्टी ने PM CARES FUND से जुड़ी गलत जानकारी देते हुए उन पर कुछ आरोप लगाए गए थे। इसी बात के आधार पर काग्रेंस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ IPC की धारा 153 और 505 के तहत उनके ऊपर FIR दर्ज की गई है। FIR में कहा गया है कि काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनेंस्ट वाजिफ कानूनी कार्यवाही की जाए। सोनिया गांधी के खिलाफ ये FIR प्रवीण नाम के एक लोकल वकील दर्ज करवाई है।

बता दें कि कोरोना वायरस के मुश्किल दौर में कांग्रेस पार्टी लगातार BJP सरकार पर आरोप लगाती दिख रही है। कांग्रेस ने BJP सरकार पर आरोप लगाया हैं कि कोरोना डिजास्टर टाइम में वो कांग्रेस के शासित राज्यो के प्रति सौतेले जैसा व्यवहार कर रही है। इसके अलावा अगर सोनिया गांधी की बात करें तो बता दें कि सोनिया गांधी इस समय कोरोना परेशानी को लेकर रोज अपने कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के साथ मिटिंग कर ही हैं।