Placeholder canvas

कभी महेंद्र सिंह धोनी ने सड़क से उठाकर इन 5 खिलाड़ियों को बनाया था स्टार, आज जी रहे गुमनाम जिंदगी

महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत को कई एक से बढ़कर एक शानदार खिलाड़ी दिए हैं कई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही आज क्रिकेट जगत में बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर संभाला है। आज आपको हम क्रिकेट के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका करियर सिंह धोनी की वजह से ही बना था लेकिन अब ये खिलाड़ी एक गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।

1. मनप्रीत गोनी

मनप्रीत गोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक शानदार खिलाड़ी थे। मनप्रीत गोनी ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था।

लेकिन यह खतरनाक तेज गेंदबाज अपनी इंजरी के कारण आज क्रिकेट जगत से गुमनाम हो गया है। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने साल 2019 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और आज एक गुमनाम जिंदगी जी रहा है।

2. सुदीप त्यागी

गेंदबाज सुदीप त्यागी को महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य गेंदबाज बना दिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में भी एंट्री कराई थी। लेकिन सुदीप त्यागी इस समय एक गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं और उन्होंने साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया था।

ये भी पढ़ें- भारत को मिला मोहम्मद शमी जैसा धाकड़ गेंदबाज, सूर्यकुमार के टीम की उड़ाई धज्जियां, अब ठोका टीम इंडिया का दरवाजा

3. पवन नेगी

पवन नेगी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2016 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। आईपीएल 2016 में पवन नेगी की नीलामी सबसे अधिक लगी थी। लेकिन इस समय पवन नेगी एक गुमनाम जिंदगी जी रहे है।

4. डग बोलिंगर

तेज गेंदबाज डग बॉलिंगर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 टीमों के लिए मैच खेले हैं। डग बॉलिंगर ने ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ नीदरलैंड टीम की तरफ से भी इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आ चुके हैं।

इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कई बार शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इस खिलाड़ी को आज बहुत ही कम याद किया जाता है कई लोग इस खिलाड़ी का नाम भी नहीं जानते हैं।

5. शादाब जकाती

आपको बता दें कि शादाब जकाती ने काफी लंबे समय तक आईपीएल खेलते हुए नजर आए हैं। इस दौरान शादाब जकाती ने सबसे ज्यादा समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में व्यतीत किया है। शादाब जकाती ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कई बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैचों में जीत दिलाई है।

Read More-IND vs WI: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह और कौन बना कप्तान