Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में बने कुल 15 रिकाॅर्ड, जीत के हीरो रहे डेनियल सैम्स

GT vs MI: IPL 2022 का 51वां मुकाबला 6 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात के खिलाफ मुंबई की टीम ने 5 रन से अपने नाम किया। इस मैच के स्टार रहें डेनियल सैम्स जिन्होंने अंतिम ओवर में केवल 3 रन दिए।

GT vs MI के बीच खेले गए मैच में बने कुल 15 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. आज पहली बार मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में आमने सामने थी।

2. रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्के पूरे किए। वह कीरोन पोलार्ड के बाद MI के लिए 200 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है।

3. आज से पहले गुजरात टाइटंस का आईपीएल में ब्रेबोर्न स्टेडियम में नाबाद रिकॉर्ड है। उन्होंने पीबीकेएस और आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल की, दोनों के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर में छह विकेट के अंतर से जीत हासिल की। पर आज उन्हें मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।

4. ईशान किशन ने आईपीएल में आज अपने 150 चौके पूरे किए।

5. डेविड मिलर ने आज अपना 100वां आईपीएल मैच खेला। वह एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस के बाद 100 आईपीएल मैचों खेलने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बन गए है।

6. मुंबई इंडियंस ने आज आईपीएल 2022 में अपने पावरप्ले का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63/0 बनाया।

7. शुभमन गिल ने आईपीएल 2022 में आज अपने 300 रन पूरे कर लिए है।

8. तिलक वर्मा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन ( 328 ) बनाने वाले खिलाड़ी है।

9. 2021 के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा आईपीएल छक्के

18 : रोहित शर्मा*
18: जोस बटलर
18 : पृथ्वी शॉ

10. रिद्धिमान सहा ने आईपीएल में अपना 11वां अर्धशतक लगाया।

11. शुभमन गिल ने आज आईपीएल में अपना 13वां अर्धशतक लगाया।

12. साई सुदर्शन आईपीएल 2022 में हिट विकेट आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।

13. रिद्धिमान साहा ने 14 इनिंग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 बार अर्धशतक लगाया है।

14. शुभमन गिल ने आईपीएल 2022 ने अपना तीसरा अर्धशतक  लगाया।

15. हार्दिक पांड्या ने आज पहली बार आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला।