Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना सकी गुजरात की टीम

GT vs MI: IPL 2022 का 51वां मुकाबला 6 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया।

हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए 5 रन से जीत दर्ज की है। यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में लगातार दूसरी दर्ज है, हालांकि मुंबई इंडियंस इस सीजन में 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय है।

6 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस ने बनाए 177 रन

rohit ipl 2022

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरूआत की। मुंबई इंडियंस की तरफ से पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी रोहित शर्मा और ईशांत किशन के बीच में हुई। इस दौरान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 28 गेंद का सामाना करते हुए 153.67 के स्ट्राइक रेट से 43 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले।

वहींं दूसरी तरफ ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया और 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 गेंद खेलकर 45 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंद पर 13 रन खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 21 रन और किरोन पोलार्ड ने 14 गेंद पर 4 रन की पारी खेली।

Tim David

मुंबई इंडिंयस की तरफ से आखिरी समय में टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी का परिचय दिया और महज 21 गेंद का सामना करते हुए 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

5 रन से मिली गुजरात टाइटंस को हार

Hardik Pandya

मिले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइंटस की भी शुरूआत शानदार रही और पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी सलामी बल्लेबाजों के बीच हुई। गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 40 गेंद पर 55 रन और शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 52 रन की पारी खेली।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या 14 गेंद पर 24 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 11 गेंद पर 14 रन की पारी खेली।

आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस

जीत के लिए आखिरी ओवर में गुजरात को नौ रन की दरकार थी, लेकिन गुजरात की टीम महज तीन रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने गजब की गेंदबाजी की, जबकि उनके सामने डेविड मिलर और राहुल तेवतिया थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया।

वहीं इसके बाद दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना, हालांकि तीसरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन इस चक्कर में तेवतिया रन आउट हो गए। वहीं चौथी गेंद पर राशिद खान ने एक रन लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर सैम्स ने मिलर को कोई रन नहीं बनाने दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की।

ये रही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ

ये रही गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11-

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

ये भी पढ़ें- 5 चौके और 2 छक्के..रोहित शर्मा ने खेली 153 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी, 28 गेंद पर जड़े 43 रन