Placeholder canvas

जीत के बाद शुभमन गिल पर हुई पैसों की बारिश, तिलक वर्मा भी मालामाल तो जोशुआ लिटिल की पलटी किस्मत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के अंतर्गत खेले गए क्वालीफायर -टू में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 62 रनों की तगड़ी हार झेलनी पड़ी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 233 रन लगाए थे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर लग गई थी। मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। उनके अतिरिक्त कई अन्य खिलाड़ियों की हिस्से में भी कई पुरस्कार आए हैं ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों और उन पुरस्कारों के बारे में विस्तार से…

शुभमन गिल ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ,जीते हैं कई अन्य पुरस्कार

गुजरात टाइटंस के तूफानी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में धांसू बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर 129 रनों की शानदार पारी खेली है। इस पारी के दौरान उन्होंने 60 गेंदों पर सात चौके और 10 छक्के लगाकर 215 के स्ट्राइक रेट के साथ 129 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: हार्दिक पांड्या की टीम को एक छोटी गलती पड़ी भारी, धोनी के इस मास्टरस्ट्रोक ने पलट दी पूरी बाजी

इसके लिए इन्हें ‘प्लेयर ऑफ द’ मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच के अतिरिक्त शुभमन गिल को ‘गेमचेंजर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी दिया गया, जिसमें उन्हें 1 लाख की राशि दी गई।

इसके लिए उन्हें 182 फेंटेसी पॉइंट मिले थे। शुभमन गिल को मुकाबले में 106 मीटर का सबसे लंबा छक्का मारने के लिए ‘लांगेस्ट सिक्स ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुकाबले में सबसे ज्यादा 7 चौके भी जड़े जिसके लिए उन्हें ‘मोस्ट फॉर इन द मैच’ के पुरस्कार से भी नवाजा गया। इन पुरस्कारों के लिए 1-1 की राशि उन्हें प्रदान की गई।

‘कैच ऑफ द मैच’ का पुरस्कार गया जोशुआ लिटिल के खाते में

आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शानदार कैच लपक ने वाले जोशुआ लिटिल को ‘कैच ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का शानदार कैच लपक कर उन्हें सस्ते में पवेलियन भेजने में भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें 1 लाख की राशि दी गई।

इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच का पुरस्कार तिलक वर्मा ने जीता

मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी तिलक वर्मा ने मुकाबले में 307 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर ‘इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार अपने नाम किया है। साथ ही 1 लाख की इनाम राशि मिली। तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए मुकाबले में 14 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के जड़कर 43 रन की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें : WTC 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन 11 धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम! देखें लिस्ट