Placeholder canvas

T20 WORLD CUP 2021: हो जाए बस एक काम तो समझो भारत की जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की

दुबई में स्कॉटलैंड के खिलाफ 8 विकेट की जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2021 की दूसरी जीत दर्ज की। साथ ही अपने नेट रन रेट में इजाफा भी किया।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत ने ग्रुप 2 में अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत के साथ खुद को प्रतियोगिता में बनाये रखा है। भारत इस समय अफगानिस्तान से ऊपर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रेस में बना हुआ है भारत

20211106 080704

पिछले दो मैचों में भारत की जीत के अंतर ने उसे अपने नेट रन-रेट (NRR) को -1.609 से सकारात्मक रन रेट (+1.62) तक पहुंचाने में मदद की। पाकिस्तान ने पहले ही शीर्ष स्थान को सील कर दिया है, भारत को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ दूसरे स्थान के लिए संघर्ष करना होगा।

ये भी पढ़ें- प्वाइंट टेबल में टीम इंडिया ने लगाई छलांग, बन रहे नए समीकरण’ ऐसे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री

न्यूज़ीलैंड की एक जीत तोड़ देगी भारत की उम्मीद

images 2021 11 06T082235.804

हालाँकि, भारत और अफगानिस्तान की तुलना में कम NRR के बावजूद कीवी छह अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर दो में बने रहने की सबसे ज्यादा संभावना रखता है। विलियमसन एंड कंपनी का रविवार को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ ‘नॉकआउट’ खेल है। एक जीत से न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

अफगानिस्तान के जीतने पर भारत की उम्मीदें रहेंगी बरकरार

images 2021 11 06T082317.178

अगर अफगानिस्तान जीत जाता है तो भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए, सोमवार को नामीबिया को बड़े अंतर से हराकर छह अंकों के संभावित सर्वश्रेष्ठ और एक अच्छे एनआरआर की जरूरत होगी। फिलहाल भारत का एनआरआर इन तीनों टीम में सबसे अधिक है।

यदि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो तीनों टीमें छह अंकों पर समाप्त हो जाएंगी, जहां एनआरआर दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए खेल में आएगा।

ये भी पढ़ें- जब बीच मैदान पर My Name is Lakhan पर अचानक डांस करने लगे विराट कोहली, देखिए मजेदार वीडियो

भारत के बचे हुए मैच

8 नवंबर, भारत बनाम नामीबिया (दुबई)

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बचे हुए मैच

7 नवंबर, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (अबू धाबी)