Placeholder canvas

Wisden ने चुनी टीम इंडिया की ऑल टाइम वनडे की प्लेइंग 11, जानिए किसे मिली जगह और कौन बना कप्तान

क्रिकेट के बाइबिल के नाम से मशहूर यूनाइटेड किंगडम में प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली Wisden मैगज़ीन ने भारत की सर्वकालिक ODI प्लेइंग इलेवन चुनी है।

किसको मिली उनके प्लेइंग इलेवन में जगह और किसको दिया गया नेतृत्व। आइये जानते है।

ओपनर्स

ओपनिंग की ज़िम्मेदारी भारतीय टीम के वर्तमान ODI कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर को दी गई है। ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने भारत के लिए 143 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 7298 रन है। वहीं उनके बल्ले से इस दौरान 27 शतक और 32 अर्धशतक आये है।

images 56 3

दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर ने खेलते हुए न जाने कितने रिकॉर्ड तोड़े और न जाने कितने रिकॉर्ड बनाये है। दुनिया में उनको सर्वोच्च बल्लेबाज माना जाता है।

भारत के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कुल 340 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 15,310 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 45 शतक और 75 अर्धशतक अपने नाम किये। इसी के साथ सचिन गेंदबाजी कर विकेट चटकने में भी माहिर थे। उनके नाम 270 पारियों में 154 विकेट है।

मध्यक्रम

images 58 2

मध्यक्रम में भारत के जाने माने दो पूर्व कप्तान के साथ साथ युवराज सिंह को रखा गया हैं। नम्बर तीन पर भारत के पूर्व कप्तान जिन्होंने अपने खेलने के अग्रेसिव रवैये से भारत टीम को बदल दिया था, सौरव गांगुली को रखा गया है।

सौरव ने कुल 311 ODI में 41 की औसत से 11363 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक लागये। इतना ही नहीं सौरव ने गेंदबाज के रूप में 171 परियों में 100 विकेट भी अपने नाम किये।

images 57 3

चौथे नम्बर पर हाल में ही कप्तानी से हटने वाले विराट कोहली को जगह मिली हैं। विराट के लिए कहा जाता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह ही केवल एक ऐसे खिलाड़ी है जो सचिन के ज्यादातर रिकॉर्ड को तोड़ने का दमखम रखते है। विराट ने अभी तक भारत के लिए कुल 258 ODI में 43 शतक और 64 अर्धशतक की मदद से 12293 रन बनाए है।

पांचवे नम्बर पर आल राउंडर के रूप में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बल्लेबाज युवराज को रखा गया है। युवराज ने अपनी आक्रामक शैली से न जाने कितनी विपक्षी टीम को ध्वस्त किया है। उन्होंने भारत के लिए 304 ODI में 8701 रन बनाए है और 161 परियों में 111 विकेट भी लिए है।

विकेटकीपर

images 51 1

विकेटकीपर के रूप में भारत के सबसे चहेते और 2011 और 2007 का वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रखा गया है। धोनी ने 350 ODI में 50 की औसत से 10773 रन बनाए है। इसी के साथ बतौर विकेटकीपर उन्होंने 321 कैच पकड़े है और 123 स्टंपिंग की है।

आल राउंडर और कप्तान

images 52 2

टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को दी गई। कपिल देव शानदार कप्तान के साथ एक बेहतरीन आल राउंडर भी हुआ करते थे। 225 मैचों में उनके नाम 3783 रन और 253 विकेट है। वह एक पिंच हिटर की तरह टीम के हमेशा काम आए है।

स्पिनर

images 59 3

स्पिन गेंदबाजों के रूप में हरभजन सिंह और अनिल कुंबले को टीम में रखा गया है। अनिल कुंबले भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वहीं हरभजन की फिरकी हर किसी को सोच में डाल देती थी। हरभजन ने 236 ODI में 269 विकेट लिए है। वहीं कुंबले के नाम 337 विकेट है जो उन्होंने 271 मैचों में लिए है।

तेज गेंदबाज

images 60 3

जहीर खान और जवागल श्रीनाथ कपिल देव के अलावा टीम में बाकी दो तेज गेंदबाज होंगे। ज़हीर के नाम 200 मैच में 282 विकट है। ज़हीर को उनकी गति के लिए जाना जाता था। जवागल श्रीनाथ, भारत की तरफ से एकमात्र तेज गेंदबाज जिन्होंने 300 से अधिक विकेट लिए है। उन्होंने 229 मैचों में 315 विकेट लिए है।

Wisden : भारत की सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन (ODI)

रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव (कप्तान), हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, ज़हीर खान, जवागल श्रीनाथ

ये भी पढ़ें- IND vs WI : दूसरे वनडे में रोहित शर्मा कर सकते हैं टीम में 3 बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज