Placeholder canvas

पाकिस्तान से आई आ’फत, राजस्थान-मध्य प्रदेश में त’बाही के बाद यूपी में हो सकता है टिड्डियों का ह’मला

जहां एक तरफ कोरोना वायरस की वजह से भारत में कोहराम मचा है। वहीं अब भारत पर अब एक मुसीबत आने वाली है।दरअसल, खबर है कि भारत में उत्तर प्रदेश में खड़ी फसलों पर टिड्डियों का रूख कर लिया है। इससे पहले इन टिड्डियों ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सभी फसलों को ब’र्बाद कर दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे राज्य में अल’र्ट घोषित करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, इन टिड्डियों का ये झुंड अप्रैल पाकिस्तान से आया है। इस महीने के दूसरे हफ्ते ये राजस्थान पहुंचा था। वहीं 20 मई को टिड्डियों का दल राजस्थान के दौसा जिले में देखा गया था। महज 5 दिन में यह अजमेर से 200 किमी दूर दौसा पहुंचा है और अब उत्तर प्रदेश में घुस चुका है।

इन टिड्डियों ने राजस्थान के 18 और मध्य प्रदेश के करीब 12 जिलों की फसलों को खराब करने के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी और आगरा में दस्तक दी है। इन टिड्डियों ने राज्य के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है और 20 मई को टिड्डियों का दल राजस्थान के दौसा जिले में देखा गया था। महज 5 दिन में यह अजमेर से 200 किमी दूर दौसा पहुंचा था और अब उत्तर प्रदेश में घुस चुका है।

 

वहीं अभी तक टिड्डियों ने उत्तर प्रदेश में 17 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फरुर्खाबाद, औरेया, जालौन, कानपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर शामिल हैं। वहीं इस स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने बड़ी तैयारी की है।

कृषि विभाग ने किसानों को इस मामले पर जागरूक बनाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है साथ ही आगरा में जिला प्रशासन ने केमिकल स्प्रे के साथ 204 ट्रैक्टरों को मोर्चे पर लगाया है। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, टिड्डियों का बड़ा झुंड कुछ ही समय सभी फसल को ब’र्बाद कर सकता है।