Placeholder canvas

भारत vs बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे में बने कुल 15 रिकाॅर्ड, विराट कोहली ने किया कमाल तो ईशान किशन ने रचा इतिहास

भारत vs बांग्लादेश : भारत ने आज आखिरी ओडीआई मैच में बांग्लादेश को 227 रन के विशाल मार्जिन से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक की मदद से बोर्ड पर 409 रन लगाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 182 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारत vs बांग्लादेश के बीच आज तीसरे वनडे मैच में बने कुल 15 रिकॉर्ड्स

1. विराट कोहली ने आज 40 महीने बाद ओडीआई शतक लगाया। ओडीआई में ये उनका 44वा शतक है।

2. ईशान किशन भारत के लिए ओडीआई में डबल सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए है।

3. ओडीआई में भारत ने आज अपना चौथा हाईएस्ट (409) स्कोर दर्ज किया।

4. ओडीआई में 8 साल बाद भारत ने 400 का आंकड़ा पार किया हैं।

5. अपनी 210 रन की पारी में ईशान किशन ने 24 चौके और 10 छक्के जड़े।

6. 72 अंतरराष्ट्रीय शतकों के लिए ली गई सबसे कम पारियां:

सचिन तेंदुलकर – 535।

विराट कोहली – 536*.

7. विराट कोहली के नाम अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बस सचिन तेंदुलकर से कम शतक है। विराट के नाम कुल 72 शतक है, आज उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। वहीं सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतक हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: 131 गेंद पर 210 रन जड़ने से पहले सूर्यकुमार यादव से क्या हुई थी बात, ईशान किशन ने खोला राज

8. ईशान किशन ओडीआई में डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने ये उपलब्धि 24 वर्ष में हासिल की।

9. ईशान किशन ओडीआई में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। आज उन्होंने केवल 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगा कर क्रिस गेल (138) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

10. ईशान किशन के नाम अब किसी भी खिलाड़ी द्वारा ओडीआई में बांग्लादेश के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर हैं।

11. लिस्ट A क्रिकेट में बांग्लादेश में 400 प्लस रन बनाने वाली भारत पहली टीम हैं।

12. विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 1000 प्लस ओडीआई रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

13. इशान किशन पुरुष वनडे में अपने पहले शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

14. इस साल लिस्ट A क्रिकेट में 7 दोहरे शतक लग चुके हैं ये एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा हैं।

15. भारत ने आज एक टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ ओडीआई में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने आज बांग्लादेश को 227 रन से मात दी।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: ईशान किशन और विराट कोहली का धमाल, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिए 410 रनों का टारगेट