भारत vs न्यूजीलैंड के पहले वनडे में बने कुल 12 रिकाॅर्ड, उमरान मलिक ने किया कमाल तो श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
भारत vs न्यूजीलैंड के पहले वनडे में बने कुल 12 रिकाॅर्ड, उमरान मलिक ने किया कमाल तो श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

भारत vs न्यूजीलैंड:  बीते दिन एक हाई स्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से मात दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए थे, जो न्यूजीलैंड ने टॉम लाथन के शतक और केन विलियमसन के अर्धशतक के बलबूते पर 17 गेंद शेष रहते हासिल कर लिए।

टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। वहीं उमरान मलिक ने दो और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया। वहीं वॉशिंगन सुंदर ने भारतीय पारी के अंत में विस्फोटक बल्लेबाज करते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए।

भारत vs न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड, आई डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की लगातार सबसे ज्यादा ओडीआई जीत

5* – 2019-22 में
4 – 1975-79 में
4 – 1981 में
4 – 2002-03 में

2. यह पहली बार है जब एक से ज्यादा भारतीय डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने एक ओडीआई मैच में 60+ रन दिए।

अर्शदीप सिंह 0/68
उमरान मलिक 2/66

3. टॉम लैथम के नाम अब सक्सेसफुल ओडीआई चेस में हाईएस्ट स्कोर है। भारत vs न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में उन्होंने भारत के खिलाड़ी नाबाद 145 रन बनाए।

4. न्यूजीलैंड ने अपने घर में ये लगातार 13वां वनडे जीता है। घरेलू मैदान में लगातार ये उनकी सबसे ज्यादा जीत हैं।

5. टॉम लैथम ने वनडे में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- बल्लेबाजी में रोहित- कोहली से नहीं कम, घरेलू टूर्नामेंट में मचाता तूफान, फिर भी टीम इंडिया में एक मौका पाने के लिए तरस रहा स्टार

6. भारत vs न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में उमरान मलिक ने अपने डेब्यू ओडीआई मैच में दो विकेट हासिल किए।

7. श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई में लगातार चार अर्धशतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बने।

8. भारत vs न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में भारत के दो खिलाड़ी ने ओडीआई में डेब्यू किया हैं। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने भारत के लिए ओडीआई में डेब्यू किया।

9. ये न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओडीआई में लगातार पांचवीं हार थी।

10. केन विलियमसन ने एकदिवसीय प्रारूप में 26 पारियों में भारत के खिलाफ 9 अर्द्धशतक और 1 शतक लगाया हैं।

11. शिखर धवन ने लिस्ट ए फॉर्मेट में 12,000 रन पूरे कर लिए हैं।

12. ODI डेब्यू पर भारत के लिए सबसे खराब औसत

9.00 – आवेश खान
8.68 – शिवम दुबे
8.62 – रवि बिश्नोई
8.32 – अर्शदीप सिंह*

ये भी पढ़ें- बल्लेबाजी में रोहित- कोहली से नहीं कम, घरेलू टूर्नामेंट में मचाता तूफान, फिर भी टीम इंडिया में एक मौका पाने के लिए तरस रहा स्टार