Placeholder canvas

IND vs PAK मैच में बने कुल 15 एतिहासिक रिकाॅर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास तो हार्दिक पांड्या ने किया कमाल

IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच हुए एक रोमांचक मैच को भारत ने आखिरी गेंद पर अपने नाम किया। आज के मैच के स्टार रहे किंग विराट कोहली, जिन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। साथ ही हार्दिक पांड्या ने भी उनके साथ 40 रन की अहम पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने लिए।

IND vs PAK के मैच में बने कुल 15 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में T20I में 500 रन बनाने वाले पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई हैं।

2. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 5 पारियों में 4 अर्धशतक लगाए हैं।

3. विराट कोहली एक टीम के खिलाफ विश्व कप में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

501 – विराट कोहली बनाम पाक
458 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज़
424 – महेला जयवर्धने बनाम न्यूजीलैंड

4. यह आईसीसी आयोजनों में भारत के लिए पहली सफल अंतिम गेंद चेज थी।

5. भारत ने पहले 5 ओवर में टी20I वर्ल्ड कप में सबसे कम रन बनाए। आज पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 22 रन बनाए।

6. एमसीजी में भारत और पाकिस्तान के बीच 37 साल बाद कोई मुकाबला हुआ हैं।

7.विराट कोहली अब टी20I के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

8. हार्दिक पांड्या टी20 में 1,000 रन बनाने और 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

9. अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप करियर की अपनी पहली 12 गेंदों में दोनों पाकिस्तानी ओपनर्स को आउट किया।

10. ICC इवेंट्स में सर्वाधिक 50+ स्कोर:

24 – विराट कोहली
23 – सचिन तेंदुलकर
22 – रोहित शर्मा
21 – क्रिस गेल
21 – महेला जवायवर्धने
21 – कुमार संगकारा

11. आज विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ नंबर एक पर पहुंच गए हैं।

12. विराट कोहली टी20ई में पीछा करते हुए 18 बार नाबाद रहे हैं – सभी 18 बार भारत ने मैच जीता।

13. भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक जीत (39) हासिल की है।

14. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार:

सचिन तेंदुलकर – 76
विराट कोहली – 59*

15. T20I में पाकिस्तान के खिलाफ 50+ रन

5 बार – विराट कोहली (10 पारी)
3 बार – अन्य सभी भारतीय (75 पारी)